ETV Bharat / state

ट्रेनों में यात्रियों को बनाते थे निशाना, धनबाद रेल पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अपराधी

धनबाद रेल पुलिस ने बिहार-झारखंड में चलने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों से सामान चोरी करने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

FOUR CRIMINAL ARRESTED IN DHANBAD
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 23, 2025 at 6:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: बिहार-झारखंड के ट्रेनों में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का रेल पुलिस ने उद्भेदन किया है. गैंग में शामिल चार सदस्यों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मौके पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से लूटे गए पर्स, मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं. हालांकि गैंग के मास्टरमाइंड को पकड़ने में सफलता हाथ नहीं लगी है.

धनबाद जीआरपी अधीक्षक कैलाश करमाली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग लंबे समय से बिहार और झारखंड में चलने वाली यात्री ट्रेनों में सक्रिय था. 19 दिसंबर की रात टाटा-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सो रही महिला यात्रियों को टारगेट करते हुए उनका पर्स, मोबाइल समेत अन्य सामान लेकर धनबाद के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के आस-पास चैन पुलिंग कर फरार हो गए थे.

गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते रेल एसपी (ईटीवी भारत)

अपराधियों ने अंधेरा और कोहरे का उठाया फायदा

यात्रियों ने उन बदमाशों का पीछा भी किया था. लेकिन रात के अंधेरे और कुहासे का फायदा उठाते हुए सभी अपराधी जंगलों की ओर भाग गए थे. घटना की सूचना पर रेल अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इस विशेष टीम ने अपने अनुसंधान के दौरान छापेमारी कर घटना में शामिल पांच अपराधियों में से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.


रेल पुलिस टीम ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 लेडीज पर्स, 2 चांदी के चेन, एक चांदी की अंगूठी, 1 चांदी की पायल, 1 चांदी का सिक्का, पॉकेट पर्स से आधार कार्ड, नगद 1220 रुपए, कपड़ा भरा 3 पिट्ठू बैग, 4 मोबाइल फोन, हेडफोन, दो चश्मा, रोलगोल्ड का लॉकेट, कान का झुमका और कॉस्मेटिक का सामान बरामद किया है.

गिरफ्तार अपराधियों के हैं पुराने आपराधिक इतिहास

रेल एसपी ने बताया कि इन सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. बिहार से लेकर झारखंड तक के तमाम ट्रेनों में इन लोगों के द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. वहीं, उक्त घटना से करीब 15 दिन पूर्व ये सभी अपराधी धनबाद के एक होटल में रुके थे और वहीं घटना की प्लानिंग की थी. वहीं गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद निवासी विकास कुमार साव, बिहार के जहानाबाद निवासी आकाश कुमार साव, धनबाद निवासी रौनक कुमार और सचिन कुमार उर्फ कल्लू शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: चतरा में TSPC के चार उग्रवादी गिरफ्तार, शिकंजे में निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू भी

जमीन विवाद में मॉब लीचिंग मामला! गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

लोन दिलाने के नाम पर ठगी गिरोह पर पुलिस का कसा शिकंजा, 6 लाख समेत तीन आरोपी गिरफ्तार