ETV Bharat / state

सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा का झांसा देकर लाखों की ठगी, चार ठग गिरफ्तार

सोनीपत में क्रिप्टो मुनाफे का झांसा देकर लाखों ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

sonipat crypto investment fraud
क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा का झांसा देकर लाखों की ठगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 20, 2026 at 9:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत: सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी करनाल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें कम समय में अधिक रिटर्न का झांसा देता था.

निवेश के नाम पर खातों में मंगवाए रुपये: जांच में सामने आया है कि आरोपित पहले पीड़ितों का विश्वास जीतते थे, फिर उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते थे. कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे जाने की आशंका है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों के बैंक खातों में जमा करीब 9 लाख रुपये से अधिक की राशि सीज करवा दी है. साथ ही उनके कब्जे से हजारों रुपये की नगदी भी बरामद की गई है.

सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा का झांसा देकर लाखों की ठगी (ETV Bharat)

अदालत में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजे गए: गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं और कुल कितनी रकम की ठगी की गई है. मामले की गहन जांच जारी है.

और खुलासे की संभावना: सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविन्दर कुमार ने कहा कि, “साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के खातों में जमा करीब 9 लाख रुपये की राशि सीज कर दी गई है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य खुलासे होने की संभावना है.” उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें.

ये भी पढ़ें:जींद में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भड़के, मंच से उतरने के लिए कहा, बाउंसरों की लोगों के साथ हुई मारपीट