ETV Bharat / state

औरैया में 2.29 करोड़ की GST चोरी का भंडाफोड़; फर्जी फर्म बनाकर लगा रहे थे चपत, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि SIT और पुलिस की सटीक रणनीति के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दी जानकारी.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दी जानकारी. (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 9:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

औरैया : पुलिस व एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई में 2 करोड़ 29 लाख 50 हजार रुपये की जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो झारखंड और दो औरैया के हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर खरीद और बिक्री को दिखाया गया और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए सरकारी खजाने में सेंध लगाई गई. आरोपी कागजों में करोड़ों का टर्नओवर दिखाकर ITC क्लेम कर रहे थे.

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि SIT और पुलिस की सटीक रणनीति के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में श्यामसुंदर पासवान, अशोक पासवान (निवासी चिरकुंडा, जिला धनबाद, झारखंड) महावीरशरण उर्फ पहाड़िया, विमल कुमार (निवासी जनपद औरैया) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों में फर्जी फर्मों का जाल बिछा चुका था.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को 10 से 15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया. इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म खड़ी की गईं. फर्जी बिजली बिल और किरायानामा तैयार कर GST रजिस्ट्रेशन कराया गया.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन, अहम दस्तावेज और नगदी बरामद की गई है. डिजिटल डेटा की जांच में फर्जी बिलिंग और ITC क्लेम का पूरा नेटवर्क सामने आया. कई अन्य संदिग्ध खातों और फर्मों की भी जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है. पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. अन्य सहयोगियों और मास्टरमाइंड की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में GST फर्जीवाड़े में तीन गिरफ्तार; फर्जी फर्म के जरिये 4.70 करोड़ का दिखाया लेन-देन, 37 लाख की TAX चोरी