ETV Bharat / state

चरखी दादरी में पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी, सिंचाई विभाग में गिरदावर पद पर था तैनात

चरखी दादरी में सिंचाई विभाग में कार्यरत पूर्व सैनिक ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Former soldier commits suicide
चरखी दादरी में आत्महत्या (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 16, 2026 at 5:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरी: जिले के हरि नगर क्षेत्र में देर रात पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली. घटना के समय मृतक का बेटा भी पास ही सो रहा था. अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया.

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं: 41 वर्षीय रविंद्र कुमार करीब सात साल पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और इस समय चरखी दादरी के सिंचाई विभाग में गिरदावर के पद पर कार्यरत थे. वे हरि नगर में किराये के मकान में रह रहे थे. प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

परिजनों से की जा रही है पूछताछः सिटी थाना पुलिस के अलावा फिंगर प्रिंट और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान पुलिस ने पिस्टल और मौके पर पड़े एक खाली खोल को बरामद किया है. पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारी एसआई जीतराम ने बताया कि "पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी."

ये भी पढ़ें- बहन रितिका के आत्महत्या करने के बाद आया बबीता फोगाट का ट्वीट