शकुनी चौधरी के जन्मदिन को नीतीश ने बनाया खास, 90 दीये जलाये, 90 नारियल फोड़े और 90 कबूतर उड़ाये
सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी के 90वां जन्मदिन पर नीतीश कुमार ने 90 दीये जलाये. इस दौरान 90 नारियल फोड़े और 90 कबूतर उड़ाये.

Published : January 4, 2026 at 8:59 PM IST
पटना: बिहार के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी के जन्मदिन को सीएम नीतीश कुमार ने खास बनाया. नीतीश कुमार ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर जाकर शकुनी चौधरी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. इस दौरान 90वां जन्मदिन पर सीएम ने 90 दीये जलाकर बधाई दी.
नीतीश कुमार के सहयोगी रहे हैं: आपको बता दें कि शकुनी चौधरी गृह मंत्री सम्राट चौधरी के पिता हैं. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, खगड़िया के पूर्व सांसद और समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं. नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी हुआ करते थे.

90वां जन्मदिन मनाया: जन्मदिन के मौके पर एनडीए के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा. नेताओं ने शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. 90वां जन्मदिन राजधानी पटना में मनाया गया. 5-देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर आयोजित समारोह में हजारों लोग शामिल हुए और शकुनी चौधरी के दीर्घायु होने की कामना की.
90 नारियल फोड़े गए: नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी के 90वें जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप 90 दीये जलाए. इसके साथ ही 90 नारियल फोड़े गए और शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के लिए 90 कबूतर भी उड़ाए गए. समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री, राज्य के विभिन्न लोकसभा के सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी समेत एनडीए के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

'सौ साल से भी अधिक जीवित रहें': उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पिता और बिहार की राजनीति के वरिष्ठ स्तंभ शकुनी चौधरी की लंबी आयु की कामना की. उन्होंने कहा कि ईश्वर और जनता के आशीर्वाद से वे सौ साल से भी अधिक जीवित रहे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता ने पहले देश सेवा के लिए सेना में योगदान दिया और उसके बाद राजनीति में आकर दशकों तक बिहार की सेवा की.
"पिता का अनुभव और मार्गदर्शन हमसभी के लिए प्रेरणास्रोत है. आगे भी सालों साल-उनका स्नेह, आशीर्वाद, अनुभव और मार्गदर्शन मिलता रहे, यही ईश्वर से कामना है." -सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री
ये भी पढ़ें:

