ETV Bharat / state

'45% कमीशन लेते हैं तारिक अनवर..' शकील अहमद के बयान से बिहार कांग्रेस में भूचाल

बिहार कांग्रेस में एक बार फिर कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है. बिहार कांग्रेस के पूर्व एमएलए ने तारिक अनवर को निशाने पर लिया-

ETV Bharat
तारिक अनवर एवं शकील अहमद खान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 26, 2026 at 3:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. एक तरफ जहां कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पर सवाल खड़े किए थे, उसके जबाब में पूर्व विधायक शकील अहमद ख़ान ने कहा की तारिक अनवर पर उम्र का असर हो गया है. इसीलिए वो ऐसा बोल रहे है.

''अगर आप बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष पर सवाल खड़े कर रहे है तो इसका मतलब तो साफ़ है कि आप टॉप नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे है. जिन्होंने एक दलित को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपी, आप अनुशासन समिति के अध्यक्ष है और आप ही अनुशासन तोड़ रहे है.''- शकील अहमद खान, पूर्व विधायक, कांग्रेस

शकील अहमद खान, पूर्व विधायक, कांग्रेस (ETV Bharat)

'अपना काम नहीं करते तारिक' : कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि तारिक अनवर विकास के काम का हिसाब दें और फिर बात करें. शकील अहमद खान ने पूछा कि आपने चार दशक में कटिहार के लिए क्या किया? जरा बताए. मैं तो अपने द्वारा दस साल में किए गए कामों को दस मिनट में गिनवा सकता हूँ. केवल गठबंधन में चुनाव लड़ने से विकास नहीं होता है.

'सोनिया गांधी को तारिक ने कहा था अपशब्द' : शकील अहमद खान ने तारिक अनवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि तारिक अनवर 45% कमीशन लेते हैं. तारिक साहब हर काम के लिए कमीशन लेते हैं. राजेश राम पर सवाल खड़े करने से पहले आईने में एक बार अपनी शक्ल देख लें, तब कुछ बोले. आपका उमर हो गया है. आराम फ़रमाइए.

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर (ETV Bharat)

''आपको तो कांग्रेस पार्टी का एहसान मानना चाहिए कि जिस तरह से आपने सोनिया गांधी के लिए शब्दों का इस्तेमाल किया था और कांग्रेस छोड़ के चले गए थे. इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने आपको गले लगाया और चुनाव लड़वाया. आपकी बातों से साफ़ दिखलाई देता है कि आप दलित विरोधी है.''- शकील अहमद खान, पूर्व विधायक, कांग्रेस

तारिक के संघर्ष पर सवाल : शकील अहमद खान ने कहा कि तारिक साहब, जरा आप ये भी बता दीजिए कि आपका संघर्ष का क्या इतिहास रहा है? आपने कितने धरना प्रदर्शन में भाग लिया है? कटिहार के कितने लोगों का काम करवाया है? आखिर आप चाहते क्या हैं? ये आप साफ़ करें.

''बिहार के चुनाव के परिणाम आने के बाद जब दिल्ली में हमलोगों की मुलाक़ात राहुल जी और खड़गे जी से हुई तो इनलोगों ने साफ़ साफ़ कह दिया की जाइये और काम करने की ज़रूरत है. अगर उनको राजेश राम पर करवाई करनी होती तो उसी समय कर देते.''- शकील अहमद खान, पूर्व विधायक, कांग्रेस

ऐसे बयान से विपक्ष का फायदा : कांग्रेस नेता ने शकील अहमद खान ने तारिक अलवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप जैसे लोगों के कारण ही विरोधी दल के लोगों को फ़ायदा होता है. ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि अनुशासन समिति का अध्यक्ष खुलेआम अनुशासन का उलंघन करवाएगा.

ये भी पढ़ें-