ETV Bharat / state

पलामू में पूर्व माओवादी कमांडर की हत्या, अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

पलामू जिला में पूर्व माओवादी कमांडर की हत्या हुई है.

Former Maoist Commander Murder in Palamu
पांडू थाना भवन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 10, 2026 at 6:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में पूर्व माओवादी कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की हत्या कर दी गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

दरअसल, शनिवार को पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा के इलाके में एक शव बरामद हुआ था. उस दिन शव की पहचान नहीं हो पाई. शव की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद शव की पहचान पूर्व नक्सली जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई.

जगनारायण यादव पलामू के छतरपुर के गुरदी के इलाके का रहने वाला है. वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए पांडु के इलाके में गया था. विशाल यादव के चेहरे पर चोट के निशान हैं पुलिस को आशंका है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है.

इसको लेकर पांडु थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है. विशाल यादव का नक्सल इतिहास रहा है. शव की पहचान होने के बाद परिजन भी थाना पहुंच रहे है. परिजनों के द्वारा पुलिस को बयान एवं आवेदन भी दिया जाएगा.

बता दें कि विशाल यादव एक समय माओवादियों का कमांडर था. झारखंड सरकार ने जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव पर पांच लाख रुपए का इनाम भी रखा हुआ था. जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव 2015-16 में गिरफ्तार हुआ. उस दौरान जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव कई नक्सल घटनाओं का आरोपी रहा है. जेल से निकलने के बाद जगनारायण यादव उर्फ विशाल सामान्य जीवन जी रहा था.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा मर्डर केस: पूर्व नक्सली की पीट पीटकर हत्या, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

इसे भी पढ़ें- जोनल कमांडर ने पूर्व नक्सली से मांगी 25 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

इसे भी पढ़ें- सरेंडर के 24 साल बाद किस हाल में हैं पूर्व नक्सली मनोज, बाकियों से की मुख्यधारा में लौटने की अपील