ETV Bharat / state

राजेंद्र राठौड़ बोले- 360 डिग्री एंगल से हर कार्यकर्त्ता का काम देखती है भाजपा...वक्त आने पर देती है मौके

अजमेर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वी जयंती स्मरण पक्ष के तहत छात्र युवा सम्मेलन.

BJP leader at the student-youth conference
छात्र युवा सम्मेलन में भाजपा नेता (ETV Bharat Ajmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 7, 2026 at 5:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अजमेर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि युवाओं को शार्टकट की राजनीति से बचना चाहिए. सिद्धांतों के साथ पार्टी के लिए काम करते रहें. भाजपा 360 डिग्री एंगल से कार्यकर्त्ता और उसके काम को देख रही है. पार्टी निश्चित समय पर युवा कार्यकर्ताओं को अवसर जरूर देती है. राठौड़ मंगलवार को य​हां जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वी जयंती स्मरण पक्ष के तहत छात्र युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हाल में भजनलाल सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सदस्यों को नियुक्ति योग्यता और बायोडाटा देखकर की है. ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों के शिक्षाविद हैं. इनकी ईमानदारी पर कोई सवाल नहीं है. आरपीएससी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए पहली बार इस तरह से सीएम भजनलाल शर्मा ने नियुक्ति की है.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले... (ETV Bharat Ajmer)

पढ़ें:डॉ. मुखर्जी की जयंती के बहाने युवा शक्ति पर भाजपा का फोकस, पंचायत-निकाय चुनावों की तैयारी तेज

छात्रसंघ चुनाव पर बोले: राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर देश और प्रदेश में युवा मोर्चा का विचार, राष्ट्रीय निर्माण और संकल्प में युवाओं की भागीदारी को लेकर अभियान चल रहा है. सम्मेलन में युवाओं ने 2047 तक भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने और पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा करने का संकल्प लिया है. एक सवाल पर कहा, छात्रसंघ चुनाव को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे.

A large number of people attended the conference.
सम्मेलन में बड़ी तादाद में पहुंचे लोग (ETV Bharat Ajmer)

साइलेंट नहीं वोकल हूं : उन्होंने कहा कि राजनीति में उनकी भूमिका कार्यकर्ता की है. जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया. आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे. वे बोले, मुझे किसी ने साइलेंट नहीं किया. मैं कल जोधपुर में बोला था. आज अजमेर और कल जयपुर में बोलूंगा. साइलेंट नहीं, मुझे वोकल कर रखा है. वोकल फॉर लोकल की तरह हैं हम.

पढ़ें: भजनलाल सरकार का ऐलान: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होंगे राजस्थान के ये 4 पार्क