ETV Bharat / state

IPL जरूरी पर असली डेप्थ टेस्ट मैच में, क्रिकेट बेचा नहीं सिखाया जाना चाहिए : जवागल श्रीनाथ

क्रिकेट के कमर्शियलाइजेशन पर बोले श्रीनाथ, सिंधिया ने MPCA को बताया क्रिकेट का मंदिर, सिद्धार्थ माछीवाल की रिपोर्ट.

Javagal srinath in MPCA Awards 2026
एमपीसी अवॉर्ड्स में पहुंचे जवागल श्रीनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया (Source- Jyotiraditya scindia X account)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 7:01 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

इंदौर : आईपीएल और T20 जैसे क्रिकेट फॉर्मेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है पर टेस्ट क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ये कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर व आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ का. मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएन के अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि लॉन्ग फॉर्म क्रिकेट आज भी बेहद जरूरी है. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट. उन्होंने क्रिकेट के कमर्शियलाएजेशन को लेकर कहा कि क्रिकेट को बेचना नहीं, सिखाया जाना चाहिए.

आईपीएल जरूरी पर क्रिकेट की डेप्थ टेस्ट क्रिकेट में

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को आयोजित मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीजन अवार्ड 2025-26 में जवागल श्रीनाथ ने कहा, '' आईपीएल और T20 जैसे क्रिकेट आयोजनों तो ठीक हैं, पर टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना जरूरी है. आज भी टेस्ट क्रिकेट को मदर ऑफ क्रिकेट कहते हैं. टी-20 या शॉर्ट फॉर्म वाला खिलाड़ी अगर सिर्फ शॉर्ट फॉर्म खेलता है, तो वह टेस्ट क्रिकेट में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता. लेकिन अगर टेस्ट क्रिकेट खेला हुआ खिलाड़ी है, तो वही टी-20 में भी अच्छा परफॉर्म कर सकता है. आईपीएल इंपॉर्टेंट है, पर अगर आपको क्रिकेट में डेप्थ चाहिए तो वह 5 दिन के क्रिकेट में.''

क्रिकेट बेचा नहीं सिखाया जाना चाहिए : जवागल श्रीनाथ (Etv Bharat)

उन्होंने शॉर्ट फॉर्म क्रिकेट के क्रेज के पर कहा इन मैच में ग्लैमर ज्यादा है, इसलिए युवा क्रिकेटर्स का इसके प्रति आकर्षित होना सामान्य है. लेकिन आपको अगर 15 साल का करियर बनाना है तो टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा. क्योंकि शॉर्ट फॉर्म क्रिकेट में सिलेक्शन होता है पर रोटेशन भी जल्दी आता है. क्रिकेट एसोसिएशं, पेरेंट्स और कोच को यह बात खिलाड़ियों को बताना चाहिए कि उन्हें कहां जाना है.''

क्रिकेट के कमर्शियलाइजेशन पर बोले श्रीनाथ

श्रीनाथ ने क्रिकेट के लगातार होते कमर्शियलाइजेशन के सवाल पर मीडिया से कहा, '' मेरा मानना है कि क्रिकेट कोचिंग का विषय है कोई सेलिंग (बेचने) का विषय नहीं है. मैं भी बहुत सी चीजें देख रहा हूं. ऐसे में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन या किसी भी राज्य के क्रिकेट एसोसिएशन की जिम्मेदारी है कि क्रिकेट बिकना नहीं चाहिए क्योंकि यह कोच का विषय है.'' इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपीसीए को क्रिकेट का मंदिर बताते हुए कहा, '' बड़े सौभाग्य की बात है कि श्रीनाथ जी उपस्थित हैं. ये केवल क्रिकेट के गौरव नहीं बल्कि देश के गौरव हैं. उनकी उपस्थित में आज क्रिकेट में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया. मुझे बहुत गर्व की अनुभूति हुई है कि जिस तरह से एमपीसीए ने क्रिकेट में अपना योगदान दिया है और जिस तरह की खिलाड़ियों ने उपलब्धियां हासिल की है, उसके लिए सभी को बहुत बधाई. एमपीसीए क्रिकेट का मंदिर है.''

MPCA Awards 2026
MPCA अवॉर्ड्स में कई क्रिकेटर्स व टीमों का हुआ सम्मान (Etv Bharat)

MPCA ने बांटे 2 करोड़ 94 लाख से ज्यादा के अवॉर्ड

ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित पुरस्कार समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा एमपीसीए के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया ने तमाम प्रतिनिधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया. इस दौरान बिहार ट्रॉफी चैंपियन MP अंडर-19 टीम को सबसे बड़ी पुरस्कार राशि के तौर पर 73 लाख 83 हजार 750 रुपए दिए गए. वहीं, महिला सीनियर टी-20 की रनर-अप टीम को 40 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली.

यह भी पढ़ें-

भारतीय टीम तक पहुंचने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मान मिला. अनुष्का शर्मा, सारांश जैन, आनंद तागड़े, यशवर्धन चौहान और मनाल चौहान को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई. वहीं, बेस्ट क्रिकेटर अवॉर्ड से आर्यन पांडे और चंचल राठौर को सम्मानित किया गया. समारोह में मध्यप्रदेश क्रिकेट के दो दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया. प्रशांत मेहता और आनंद पटेल को 5-5 लाख रुपए और सिल्वर प्लाक देकर सम्मानित किया गया