ETV Bharat / state

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी का देवघर में स्वागत, डीसी ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन किए जाएंगे चिन्हित

झारखंड को सैयद मुस्ताक अली टूर्नामेंट में जीत मिली है. जिसके बाद हर जिला में ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम किया जा रहा है.

Former cricketer Saurabh Tiwary arrived Deoghar with Syed Mushtaq Ali Trophy
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ देवघर डीसी समेत अन्य (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 30, 2025 at 7:28 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में झारखंड की जीत के बाद राज्य के सभी जिलों में ट्रॉफी का अनावरण किया जा रहा है. इसी को लेकर देवघर में भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी लाया गया. देवघर के जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से ट्रॉफी के अनावरण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के डीसी, डीडीसी और एसपी मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व पूर्व क्रिकेटर सौरव तिवारी भी मौजूद रहे. देवघर डीसी ने कहा कि बीसीसीआई की तरफ से आयोजित सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी को जीत कर झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान रचा है.

Former cricketer Saurabh Tiwary arrived Deoghar with Syed Mushtaq Ali Trophy
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ देवघर डीसी समेत अन्य (ETV Bharat)

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज झारखंड खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. देवघर के दो खिलाड़ी विजय हजारे टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मैनेजर के रूप में देवघर के विजय झा काम कर चुके हैं, जो निश्चित रूप से पूरे देवघर वासियों के लिए गर्व का विषय है. खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों की क्रिकेट में बढ़ रही सक्रियता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अब देवघर के भी खिलाड़ी दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं.

Former cricketer Saurabh Tiwary arrived Deoghar with Syed Mushtaq Ali Trophy
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी (ETV Bharat)

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आज मुश्ताक अली टूर्नामेंट की जीती हुई ट्राफी के अनावरण के मौके पर वह बताना चाहेंगे कि जल्द ही देवघर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक स्टेडियम बनेगा, जिसमें बीसीसीआई के द्वारा आयोजित मैच भी करवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के तरफ से अगले एक महीने में देवघर जिले में जगह को चिन्हित कर लिया जाएगा. फिर अगले एक साल के भीतर उस जगह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने का काम भी शुरू हो जाएगा.

Former cricketer Saurabh Tiwary arrived Deoghar with Syed Mushtaq Ali Trophy
देवघर डीसी के साथ झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन सचिव (ETV Bharat)

इस मौके पर देवघर के एसपी सौरभ ने बताया कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि मुश्ताक अली टूर्नामेंट में झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए इतिहास रचा. उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इसी तरह झारखंड राज्य आने वाले समय भी जीतते रहे. इसके लिए सभी खिलाड़ी जीतोड़ मेहनत करें साथ ही जिला प्रशासन भी वैसे खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और आगे भी सहयोग जारी रहेगा.

वहीं मौके पर मौजूद भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में खूब प्रतिभा है. जिला प्रशासन और राज्य सरकार के तरफ से भी पूरी मदद मिल रही है. उन्होंने देवघर प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर इसी तरह राज्य सरकार और जिला प्रशासन मदद करती रही तो आने वाले समय में कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो झारखंड से निकलकर देश और दुनिया में अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे.

Former cricketer Saurabh Tiwary arrived Deoghar with Syed Mushtaq Ali Trophy
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन सचिव सौरभ तिवारी को मोमेंटो देते देवघर डीसी समेत अन्य (ETV Bharat)

बता दें कि हाल ही बीसीसीआई के द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर यह ट्रॉफी जीती थी. जिसके बाद राज्य के लोगों में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद सीएम हेमंत सोरेन से मिली झारखंड की टीम, ईशान किशन ने टीम के प्रति जताया आभार

इसे भी पढे़ं- सैयद मुश्ताक ट्रॉफी 2025 जीत कर लौटी झारखंड टीम, रांची एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

इसे भी पढ़ें- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025: झारखंड ने रचा इतिहास, कप्तान ईशान किशन ने जड़ा शानदार शतक, सीएम हेमंत ने दी बधाई