ETV Bharat / state

संथाल में आदिवासियों की जमीन पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा, SIR से होगा खुलासा: चंपाई सोरेन

जामताड़ा में चंपाई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठ, एसआइआर समेत कई मुद्दों पर बयान दिया है.

Champai Soren In Jamtara
जामताड़ा में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 28, 2025 at 7:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई दुमका जाने के क्रम में रविवार को जामताड़ा में थोड़ी देर के लिए रुके. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं जामताड़ा में चंपाई सोरेन ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कई अहम मुद्दों पर बयान दिया.

बांग्लादेशी घुसपैठ और SIR पर दिया बयान

मीडिया से बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों की जमीन पर बांग्लादेशी घुसपैठिए कब्जा जमाए बैठे हैं. उन्होंने कहा कि सिदो- कान्हू की धरती पर अवैध रूप से बांग्लादेशियों ने आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन कब्जा कर लिया है. चंपाई सोरेन ने कहा कि इसका खुलासा जल्द होने वाला है. झारखंड में SIR शुरू होने वाला है और SIR के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

बयान देते पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन. (वीडियो-ईटीवी भारत)

संविधान का संथाली में अनुवाद होना ऐतिहासिक पहल

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद होने की पहल को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समाज अपनी लिपि से समझ सकते हैं और संविधान को जान सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह काफी गर्व का विषय है. चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम आदिवासी समाज के प्रति सम्मान को दर्शाता है.

संथाल में आदिवासी समाज हो रहा है जागरूक

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने संथाल परगना का दौरा शुरू किया है. इस क्रम में उन्होंने देखा कि संथाल में आदिवासी समाज जागरूक हो रहा है.

हेमंत सरकार पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने इस दौरान हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. चंपाई सोरेन ने कहा कि इस सरकार में राज्य का जितना विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया है. राज्य में कहीं भी विकास नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें-

हेमंत सरकार पर भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, बोले- कहां है पेसा अधिनियम? 2026 होगा जनआंदोलन का साल

भोगनाडीह में संथाल परगना स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित, चंपाई सोरेन ने सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

झारखंड में जल्द शुरू होगा एसआईआर, फर्जी सर्टिफिकेट पर वोटर बने तो होगी कार्रवाई