ETV Bharat / state

सीएम के प्रस्तावित विदेश दौरे पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- बंद पड़े उद्योग को पुनर्जीवित करने पर सरकार का नहीं है ध्यान

सीएम के आगामी विदेश दौरे पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि निवेश से राज्य की जनता को फायदा होना चाहिए.

ARJUN MUNDA IN KODERMA
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 7, 2026 at 6:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बिहार जाने के क्रम में बुधवार को कोडरमा परिसदन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. पूर्व सीएम ने मीडिया से बात करते हुए पूंजी निवेश को लेकर सीएम के प्रस्तावित दावोस और लंदन दौरे को लेकर सवाल उठाया. उन्होेंने कहा कि अगर सरकार निवेश के लिए कहीं जा रही है तो जनता को बताना उनकी जिम्मेदारी होनी चाहिए.

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि अगर पूंजी निवेश के लिए राज्य के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं तो इसका लाभ राज्य की जनता को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि राज्य के कोष से मुख्यमंत्री सिर्फ विदेश दौरा कर खाली हाथ वापस लौट आएं. उन्होंने कहा कि राज्य में पुराने और बंद पड़े उद्योग धंधों को भी पुनर्जीवित करने पर सरकार को सकारात्मक विचार करना चाहिए.

जानकारी देते पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा (ईटीवी भारत)

पेसा नियमावली के कुछ बिंदुओं को नजर अंदाज किया गया: अर्जुन मुंडा

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पेसा कानून को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियम बनाने चाहिए. राज्य सरकार को सुझाव देते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि पेसा नियमावली में कुछ बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है. उन्हें संशोधन के साथ शामिल किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कोल कंपनियों के खिलाफ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के धरने पर सवाल खड़े किए. अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य का निर्माण जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हुआ है, न कि लड़ाई-झगड़े और दंगा-फसाद के लिए.

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पेसा एक्ट की नियमावली पर उठाए सवाल, बोले- मूल प्रावधानों की सुनियोजित हत्या है

पेसा नियमावली को लेकर अर्जुन मुंडा के बयान पर कांग्रेस-झामुमो का पलटवार, कही ये बड़ी बात!

पेसा नियमावली को लेकर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बयान, वक्त आने पर ही पता चलेगा फैसले में कितनी है पारदर्शिता