ETV Bharat / state

फाटो पर्यटन जोन के नए गेट का उद्घाटन, वन मंत्री ने किया शुभारंभ, जानिये इसके फायदे

फाटो पर्यटन जोन के नए गेट के शुभारंभ के बाद यहां टूरिज्म के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

FATOU TOURISM ZONE
फाटो पर्यटन जोन के नए गेट का उद्घाटन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 19, 2026 at 1:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामनगर: तराई पश्चिम वन प्रभाग अंतर्गत फाटो पर्यटन जोन में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. पतरामपुर क्षेत्र से सफारी के लिए नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर गेट का शुभारंभ किया. उन्होंने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विधायक आदेश चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान वन मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नए अवसर तलाश रही है. उन्होंने बताया कि राज्य में इको-टूरिज्म के माध्यम से लगभग दो लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता है. फाटो जोन सफारी की शुरुआत इसी दिशा में एक अहम कदम है. यह जसपुर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है.

फाटो पर्यटन जोन के नए गेट का उद्घाटन (ETV Bharat)

उन्होंने कहा सफारी संचालन से स्थानीय युवाओं को गाइड, वाहन चालक, होटल व्यवसाय और दुकानों के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह क्षेत्र Jim Corbett Tiger Reserve से सटा हुआ है. जिससे देश-विदेश के पर्यटक यहां आकर्षित होंगे.
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने यह भी बताया कि तुमड़िया डैम में रिवर सफारी और बर्ड वॉचिंग की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है. उन्होंने दुबई में देखे गए रिवर सफारी मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी तर्ज पर यहां भी योजनाएं विकसित की जाएंगी.

इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि वन विभाग में दो हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की गई हैं. जिनमें फॉरेस्ट गार्ड, दरोगा और रेंजर शामिल हैं. इससे वन प्रबंधन और संरक्षण कार्यों को और मजबूती मिलेगी. फाटो टाइगर सफारी के नए गेट के शुभारंभ से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद जताई जा रही है.

पढे़ं- फाटो जोन में नियमों की अनदेखी, बाघ के पीछे दौड़ी जिप्सियां, चालक-नेचर गाइड समेत 4 पर कार्रवाई

पढे़ं- उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच पहुंचीं फिल्म स्टार खुशी शाह, रामनगर में जंगल सफारी का उठाया लुत्फ