ETV Bharat / state

मिर्जापुर में ग्रामीणों के हमले से 8 वनकर्मी घायल; वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल

लालगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि घायल वनकर्मियों की तरफ से तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है.

मिर्जापुर में ग्रामीणों का वनकर्मियों पर हमला.
मिर्जापुर में ग्रामीणों का वनकर्मियों पर हमला. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 1:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर: पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदने पहुंचे वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों और महिलाओं ने वनकर्मियों पर ईंट-पत्थर चलाए और लाठी-डंडे से भी पीटा. घटना में कुल 8 वनकर्मियों को चोट लगी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. घटना लालगंज थाना क्षेत्र में तेंदुआ खुर्द गांव की है.

लालगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि वनकर्मियों की तरफ से तहरीर मिली है. चोटिल कर्मचारियों का इलाज कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वन विभाग की जमीन पर है कब्जा: घायल वनकर्मियों में ओमप्रकाश और दीनानाथ ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण अवैध रूप से वन विभाग की जमीन कब्जा करना चाहते हैं. इसी जमीन पर पौधरोपण के लिए हम सब गड्ढा खोदने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

वनकर्मियों ने की पुलिस से शिकायत. (Video Credit: ETV Bharat)

अचानक किया गया हमला: घायल वनकर्मी ओमप्रकाश और दीना नाथ ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में शुक्रवार शाम को पौधरोपण के लिए गड्ढा खोद रहे थे. इसी दौरान वहां पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई. इसी दौरान ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.

8 वनकर्मी घायल हुए: उन्होंने बताया कि घटना में 8 वनकर्मी घायल हो गए हैं. घायलों में ओम प्रकाश, जय प्रकाश, उमा शंकर, राम बाबू, बलिराम यादव, भगवान दास और दीना नाथ हैं. सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज करने के बाद डॉक्टर ने सभी को घर वापस भेज दिया. घायलों ने शनिवार सुबह लालगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में अधिकारियों को सख्त हिदायत, CM योगी बोले- लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं