ETV Bharat / state

देसी रंग में डूबे विदेशी पर्यटक, बोधगया में लोगों के साथ जमकर खेली होली

गया में विदेशी पर्यटकों पर भी होली का खुमार छाया है. इनका कहना है कि रंगों का ये त्योहार उन्हें पसंद आया. पढ़ें पूरी खबर..

HOLI 2026
पर्यटकों ने मनाया होली का जश्न (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 4, 2026 at 5:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है. लोग एक-दूसरे को कलर लगा रहे हैं. होली पर्व की खुमारी न सिर्फ भारतीयों में बल्कि विदेशी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. बिहार के बोधगया में वियतनाम से आए पर्यटकों ने बोधगया के बकरौर गांव में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जमकर होली खेली. रंगों के महान पर्व में विदेशी मेहमान भी रंगों में सराबोर नजर आए.

वियतनाम के पर्यटकों ने मनाई होली : वियतनाम के 16 सदस्यों का एक शिष्टमंडल ने बोधगया के बकरौर गांव जा कर वहां के लोगों के साथ होली का जश्न मनाया. स्थानीय लोगों के साथ उन लोगों ने रंग और अबीर लगाया. सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और मानवता का संदेश दिया. साथ ही संदेश दिया कि त्योहार किसी सरहद, किसी भाषा, पहनावे रंग ढंग की मोहताज नहीं है, बल्कि त्योहार को सभी धर्म जाति के लोग एक दूसरे के साथ मना कर खुशियां बटोरते है.

विदेशी पर्यटकों ने बोधगया में लोगों संग जमकर खेली होली (ETV Bharat)

''शहर में अभी हजारों विदेशी नागरिक मौजूद हैं, जो अपने मित्रों के साथ और स्थानीय जगहों पर जाकर होली का जश्न मना रहे हैं. वैसे भी यह पारंपरिक त्योहार होली सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि भारतीय सीमा के पार भी मनाई जाती है.'' - मुरारी कल्याण, स्थानीय नागरिक

भारतीय संस्कृति का किया अनुभव : विदेशी मेहमान ने होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते भी दिखे. ढोल और संगीत की धुन पर उन्होंने भारतीय संस्कृति की एक झलक का आनंद भी लिया. वियतनाम से आए विदेशियों ने बताया कि भारत की संस्कृति और यहां के त्योहारों को करीब से जानने का उन्हें अवसर मिला है.

FOREIGN TOURISTS IMMERSED IN DESI COLOURS, PLAYED HOLI WITH PEOPLE IN BODHGAYA.
गया में छाया होली का खुमार, साथ झूमे विदेशी पर्यटक (ETV Bharat)

भारतीय परंपराओं को जानने और समझने की कोशिश कर रहे : बता दे कि यह सभी विदेशी महमान पिछले कई दिनों से यहां रुककर परंपराओं को जानने और समझने की कोशिश कर रहे हैं. वियतनामी व्यक्ति डेविस ने बताया कि गया के स्थानीय लोगों के साथ होली मना कर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई है. उन्होंने भारत और वियतनाम के बीच संबंधों को और भी मजबूत करने पर जोर दिया.

स्कूल के छात्रों के साथ जापान के नागरिकों ने होली मनाई : स्थानीय व्यक्ति अनूप कुमार ने बताया कि विदेशी मेहमानों ने बोधगया के कई इलाकों में जाकर होली मनाई है. बकरौर में एक स्कूल के छात्रों के साथ जापान के नागरिकों ने होली का जश्न मनाया है. जापानी पर्यटकों ने होली के संबंध में छात्रों और स्थानीय लोगों से जानकारी ली उसके महत्व के बारे में जाना.

FOREIGN TOURISTS IMMERSED IN DESI COLOURS, PLAYED HOLI WITH PEOPLE IN BODHGAYA.
स्कूल के छात्रों के साथ जापान के नागरिकों ने होली मनाई (ETV Bharat)

म्यांमार और अन्य देशों ने भी मनाई होली : बोधगया में म्यांमार भूटान तिब्बत और अन्य देशों के पर्यटकों ने भी होली मनाई है. इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने होली के महत्व के बारे में भी लोगों से जानने का प्रयास किया. होली मनाने वाले विदेशी नागरिकों में महिला पुरुष सभी शामिल थे और सभी एक दूसरे को गुलाल या अबीर लगाकर पर्व की बधाई दे रहे थे.

इन खबरों को भी पढ़ें-