होली और रमजान को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट, जांच के लिए कई दुकानों के सैंपल भेजे लैब
देवघर में होली और रमजान में मिलावटी खाद्य सामग्री को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने विभिन्न बाजारों में फूड टेस्ट के लिए सैंपल इकट्ठा किए.

Published : March 3, 2026 at 10:01 AM IST
देवघर: भारत में होली को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. होली पर्व आते ही लोग दुकानों से महंगी महंगी मिठाइयों की भी खरीदारी करते हैं, जिससे की अपने परिवार के साथ मुंह मीठा करते हुए होली मनाया जा सके. लेकिन इस परंपरा का कई मिठाई दुकानदार और होटल संचालक गलत तरीके से लाभ उठाते हैं. होली के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई होटल संचालक मिलावटी का काम करते भी पाए जाते हैं.
जिले के विभिन्न बाजारों में पहुंचे खाद्य सुरक्षा टीम
इसी को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा लगातार होटल की चेकिंग कर रहे हैं. देवघर, मधुपुर सारवां, सोनाराठाड़ी, मार्गो मुंडा, देवीपुर, करौ, सारठ, पालजोड़ी जैसे प्रमुख बाजारों में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपने टीम के साथ जाकर खाद्य सामग्री की जांच कर रहे हैं. इसके साथ ही जहां भी त्रुटि पाई जा रही है, उन्हें हिदायत देते हुए अपने कार्य प्रणाली में सुधार करने की चेतावनी और कार्रवाई करते दिख रहे हैं.

मिलावटी मिलने पर की जा रही है कार्रवाई
वहीं जिन होटल संचालकों के द्वारा भारी मात्रा में मिलावटी की जा रही है. वैसे लोगों पर खाद आपूर्ति सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा रही है. जांच के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, सहायक प्रिंस कुमार चौधरी, फूड सेफ्टी मित्र देव कुमार जयसवाल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठान जैसे ब्लिंकेट कमर्शियल और रिलायंस मार्ट से शुद्ध घी, बेसन और गुजिया, श्री राम बाबू से मटर और अमूल क्रीम, आर्या स्टोर से साल्टेड बिस्किट स्नैक्स, बीकानेर स्वीट्स से मिल्क केक व पनीर, मां भगवती मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला व गुलाब जामुन, पूजा मिष्ठान से खुआ, चमारी साह मिष्ठान से काजू बर्फी का सैंपर इकट्ठा किए.
कई प्रतिष्ठानों के सैंपल जांच के लिए भेजे लैब
इन सभी प्रतिष्ठानों से नमूना संग्रह कर अधिकृत लैब जांच के लिए भेजा गया. साथ ही कुछ ऐसे होटल भी पाए गए जहां किचन में गंदगी और लापरवाही देखी गई. वैसे होटल मालिकों को भी चेतावनी दी गई है. जैसे भोजन जंक्शन, वायराय रेस्टोरेंट, होटल कंफर्ट से एक्सपायरी कोल्ड्रिंक्स पाया गया. जहां एक्सपायर्ड समान पाए गए हैं, वैसे प्रतिष्ठानों को सील किया गया और सभी संचालकों को अपने प्रतिष्ठान को अपडेटेड वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल और खाद्य संचालक का मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट अपडेट करवाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा समुचित रख-रखाव और साफ सफाई रखने के लिए नोटिस भी दिया गया है.
सामान खदीदते समय बनने से प्रयोग तक की तिथि अवश्य देखें उपभोक्ता
जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील किया. उन्होंने कहा कि कोई भी पैकेट बंद मिठाई और नमकीन आदि खरीदते समय बनने की तिथि(manufacturing date), प्रयोग में लाने की तिथि(expiring date) और बनाने वाला का समुचित पता अच्छे तरीके से जांच ले. इसके अलावा लूस मिठाई को खरीदते समय मिठाई की गुणवत्ता का भी समुचित ध्यान रखते हुए खरीदारी करें.
ये भी पढ़ें: दुमका में होली की धूम, रंगों-पिचकारियों से बढ़ी बाजार की रौनक, प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
कहीं रंग बेरंग न कर दे आपकी त्वचा और आंखें! जानें, क्या है रिम्स के विशेषज्ञों की सलाह
हर्बल गुलाल और रंगों से खेलें होली, पलामू में जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियों ने की तैयारी

