ETV Bharat / state

हापुड़ में 686 किलो टोमेटो कैचप सीज, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का ACTION

धौलाना की फूड फैक्ट्री की जांच की, कई नमूने जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला.

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी (Photo Credit:ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 9:41 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हापुड़: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने थाना धौलाना स्थित एक खाद्य इकाई से लाखों रुपए का करीब 686 किलोग्राम टोमेटो कैचप सीज कर दिया. टीम ने विभिन्न खाद्य उत्पादों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने यूपीएसआईडीसी फेज-दो, धौलाना स्थित एक फूड फैक्ट्री में प्रवर्तन कार्रवाई की.

686 किलोग्राम टोमेटो कैचप सीज: यहां से टोमेटो कैचप और चीज ड्रेसिंग का एक-एक नमूना लिया गया. साथ ही करीब एक लाख मूल्य का लगभग 686 किलोग्राम टोमेटो कैचप सीज किया गया. टीम ने इससे पहले छह जुलाई को दिल्ली रोड से चीजी सॉस, टोमेटो कैचप, मिक्स्ड फ्रूट जैम और कलौंजी टमाटर की चटनी का एक-एक नमूना भी संग्रहित किया था.

नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा: सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा हैं. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, विपिन कुमार सिंह और राम प्रकाश गंगवार शामिल रहे.