ETV Bharat / state

हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 54 क्विंटल नकली पनीर नष्ट कराया; दिल्ली जा रहा था मिलावटी पनीर

अधिकारियों ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 54 क्विंटल नकली पनीर नष्ट कराया.
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 54 क्विंटल नकली पनीर नष्ट कराया. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 7:28 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हापुड़: रक्षाबंधन से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर करीब 54 क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त किया. यह पनीर मुरादाबाद और संभल से दिल्ली ले जाया जा रहा था.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के बाद 54 कुंतल पनीर को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया. कार्रवाई के दौरान मिलावटखोरी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती साफ नजर आई.

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र. (Video Credit: ETV Bharat)

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गाड़ियों से दूध के तीन और पनीर के पांच नमूने लिए थे. सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच करने के साथ पनीर को नष्ट कराया है.

अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन के मद्देनजर दूध, मावा, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली की ओर जा रही खाद्य सामग्री पर विशेष नजर रखी जा रही है.

सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि छिजारसी टोल प्लाजा पर तीन दूध और पांच पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. 54 कुंतल पनीर को मिलावटी पाए जाने पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया है.

सभी गाड़ियां संभल और मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थीं. खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: UP में रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक; मंहगाई के बाद भी जमकर खरीदारी, डिमांड में चांदी की राखियां