ETV Bharat / state

जमशेदपुर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान होगा बंद, टाटा स्टील के एमडी से पहल की अपील!

जमशेदपुर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान बंद होने के आसार हैं.

flight-services-will-be-suspended-from-sonari-airport-in-jamshedpur
जमशेदपुर सोनारी एयरपोर्ट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 7:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर सोनारी एयरपोर्ट से हवाई उड़ान बंद होगा. ओडिशा और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इस मामले मे झामुमो नेता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी टाटा स्टील के एमडी से मुलाकात कर पहल करने की अपील की है.

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के हवाई यात्रियों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. IndiaOne Air की जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली उड़ानों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इस मामले मे एयरलाइन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी है. जिसमें यह बताया गया है कि केंद्र सरकार की RCS Regional Connectivity Scheme की येग्रीमेंट समाप्त होने वाली है. यदि समय रहते इस योजना का विस्तार नहीं हुआ, तो 31 जनवरी से जमशेदपुर से कोलकाता और 28 फरवरी से जमशेदपुर से भुवनेश्वर हवाई सेवा बंद कर दी जाएगी.

IndiaOne Air द्वारा भेजे गए ई-मेल में स्पष्ट किया गया है कि RCS योजना समाप्त होने के साथ-साथ सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा कंपनी द्वारा दी जा रही आर्थिक रियायतों का करार भी खत्म हो जाएगा. इन रियायतों में लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल मैनेजमेंट से जुड़े खर्च शामिल हैं. इन सुविधाओं के बिना उड़ानों का संचालन आर्थिक रूप से संभव नहीं हो पायेगा जिसके कारण सेवा बंद करना मजबूरी बन जाएगी.

इस मामले मे पूर्व विधायक झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने टाटा स्टील के एमडी टी.वी. नरेंद्रन से मुलाकात की है. कुणाल षाडंगी ने एमडी से आग्रह किया है कि जमशेदपुर की जनता के हित में IndiaOne Air को दी जा रही रियायतें आगे भी जारी रखी जाएं, ताकि हवाई सेवा बंद न हो.

उन्होंने एमडी से यह भी मांग रखी कि जब तक धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक सोनारी एयरपोर्ट के मौजूदा रनवे का विस्तार किया जाए. इससे पहले यहां एटीआर श्रेणी के विमान उतरते थे और वही सुविधा दोबारा जमशेदपुरवासियों को मिल सके.

बता दें कि जमशेदपुर सोनारी स्थित एयरपोर्ट टाटा स्टील का निजी एयरपोर्ट है यहां प्रतिदिन सुबह ओडिशा के भुवनेश्वर से फ्लाइट आता है. फिर कोलाकता से लिए उड़ान भरता है. शाम को कोलकाता से जमशेदपुर आने के बाद फ्लाइट ओडिशा जाता है. 9 सीटर वाले फ्लाइट से प्रतिदिन 18 पैसेंजर हवाई सेवा से यात्रा करते हैं.

झामुमो नेता कुणाल षाडंगी ने बताया कि टाटा स्टील के एमडी टी.वी. नरेंद्रन ने भरोसा दिलाया कि अगर केंद्र सरकार जमशेदपुर के लिए RCS स्कीम का विस्तार करती है तो टाटा कंपनी पहले की तरह लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल प्रबंधन का खर्च वहन करती रहेगी. उन्होंने यह भी बताया कि सोनारी एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए पहल शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

कुणाल षडंगी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह करेंगे कि वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बातचीत कर जमशेदपुर में RCS स्कीम का समय रहते विस्तार सुनिश्चित कराएं. जिससे शहर और क्षेत्र के लोगों को हवाई सुविधा से वंचित ना होना पड़े.

इसे भी पढ़ें- CM Jamshedpur Visit: मुख्यमंत्री के जमेशदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीएम सोनारी एयरपोर्ट से कोलकात्ता हवाई सेवा की करेंगे शुरुआत

इसे भी पढ़ें- Airline Service from Jamshedpur: जमशेदपुर से हवाई सेवा शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर प्लेन को किया रवाना