ETV Bharat / state

अलवर में इंसानियत शर्मसार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की स्पेशल टीम

घटना से भड़के ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (फोटो ईटीवी भारत अलवर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 25, 2026 at 7:05 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर : जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद ही शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ एक अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई.

अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद स्वयं मौके पर पहुंचे और स्पेशल टीम का गठन कर आरोपी को ढूंढने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि प्रकरण में पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और घटना के साक्ष्य जुटाए.घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ी संख्या में थाने पर एकत्रित हो गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मासूम बच्ची का मेडिकल कराया गया है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बीकानेर: मासूम के साथ दुष्कर्म मामला, पुलिस की पहुंच से दूर आरोपी

सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी : स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार वहां पहुंचा. उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर और कोई लालच देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला, जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. बच्ची को इस हालत में देख परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं, घटना से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण देर रात तक थाने पर डटे रहे और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग करते रहे. पुलिस अधीक्षक खुद देर रात तक थाने में मौजूद रहकर पूरे मामले की मॉनिटरिंग करते नजर आए.

इसे भी पढ़ें: नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा