ETV Bharat / state

मतदान के बाद हुए गोलीकांड का आरोपी शिवम श्रीवास्तव समेत पांच गिरफ्तार, देसी पिस्टल के कारतूस बरामद

गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद हुए गोलीकांड में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Five arrested in Sootout case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 25, 2026 at 1:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव की शाम मतदान के उपरांत चली गोली के मामले में पूर्व वार्ड पार्षद शिवम श्रीवास्तव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद के अलावा नियर कॉग्रेस ऑफिस बक्सीडीह रोड निवासी अमित विश्वकर्मा, झिंझरी मोहल्ला निवासी आकाश हाड़ी, पचम्बा थाना इलाके के भंडारीडीह निवासी मंजीत पासवान एवं पचम्बा थाना इलाके के आजाद नगर निवासी किशोर पासवान शामिल हैं. इसकी पुष्टि गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को की है.

इनके पास से एक 7.65 mm का देसी पिस्टल के साथ दो 7.65 mm जिन्दा गोली बरामद की गई है. एसपी ने बताया कि शिवम श्रीवास्तव के खिलाफ नगर थाना में 10 कांड तो मुफ्फसिल थाना में तीन कांड दर्ज है.

एसपी और डीसी का बयान (ETV Bharat)

डीसी-एसपी ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन की शाम में मतदान समाप्ति के उपरांत बैलेट बॉक्स को एकत्रित करने के लिए वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर में झड़प हुई थी. इस दौरान लोगों ने मारपीट, पत्थरबाजी होने लगी. इस घटना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ को तितर-बितर किया गया. भीड़ में ही शामिल किसी व्यक्ति द्वारा पिस्टल निकाल कर फायरिंग भी की गई, जिससे दो व्यक्ति को गोली लगी. भीड़ से ही लोगों के द्वारा चिल्ला चिल्ला कर कहा गया कि शिवम आजाद एवं उनके सहयोगी के द्वारा गोली चलायी गयी है. इस संबंध में प्रतिनियुक्त जोनल पेट्रोलिंग सह क्लेक्टिंग पदाधिकारी सेक्टर 9 के आवेदन पर पचम्बा थाना में शिवम एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड दर्ज की गई. जबकि घटना में घायल मो शमीम और शेरु के संबंध में रबिना खातून के आवेदन के आधार पर पचम्बा थाना में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई.

एसआईटी ने की लगातार कार्रवाई

घटना की संवेदनशीलता एवं नगरपालिका चुनाव के पश्चात हुए हिंसक घटना को देखते हुए कांड के त्वरित उद्भेदन जे लिए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल गठित कर छापेमारी की गई और सभी को गिरफ्तार किया गया. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी और कर्मी
बताया कि घटना के बाद छापेमारी दल में डीएसपी मो कौशर अली, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, एसडीपीओ डुमरी सुमित कुमार, एसडीपीओ सरिया - बगोदर धनंजय कुमार, डीएसपी, कैलाश प्रसाद महतो, डीएसपी नीलम कुजूर, डीएसपी मन्टु कुमार, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, ताराटॉड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी, गाण्डेय थाना प्रभारी आनन्द प्रकाश, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, घोड़थम्बा ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्रा, जमुआ थाना प्रभारी विभुति देव, अवर निरीक्षक मणिकान्त कुमार, विवेक कुमार माथुरी, संजय कुमार, पैनुल हक खान, बिक्रम कुमार के साथ तकनिकी शाखा के कर्मी शामिल थे.

ये भी पढ़ें:

मतदान के बाद चली गोली! दो घायल, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

गिरिडीह के बुलाकी रोड पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों में झड़प, पुलिस ने खदेड़ा