ETV Bharat / state

आज से शुरू होगा पांच दिवसीय न्हाण, लोकोत्सव में निभाई जाएगी घुघरी परंपरा

सांगोद में न्हाण लोकोत्सव बीते कई सालों से मनाया जा रहा है. इसमें पांच दिन तक हाड़ौती की संस्कृति को दिखाया जाता है.

Five Days Nhaan Festival
सांगोद में पांच दिवसीय न्हाण (Source : Ravi Rathore)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2026 at 5:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: जिले के सांगोद में न्हाण लोकोत्सव बीते कई सालों से मनाया जा रहा है. इसमें पांच दिन तक हाड़ौती की संस्कृति को दिखाया जाता है. जिसके तहत होली के बाद न्हाण लोकोत्सव शुरू होता है. ऐसे में बुधवार को रात घुघरी की रस्म आयोजित होगी. इसके साथ ही पूरा सांगोद कस्बा और आसपास के लोग न्हाण की मस्ती में शामिल होंगे, जिसे देखने के लिए आसपास के कस्बे से लोग होंगे.

दोनों ही पक्षों ने इसकी तैयारी शुरू कर रखी है. भवानी की सवारी के विमानों व मां ब्राह्मणी के मंदिर में रंग रोगन व सजावट का काम जोरों पर है. पूरे कस्बे को सजाया गया है. इसके पहले ब्राह्मणी माता को निमंत्रित भी किया गया है. सवारी में स्वांग लाने वाले कलाकार भी अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए है. यह लोग बारह भाले और बादशाह की सवारी में अपने को दूसरे से बेहतर प्रदर्शित करने में जुटे हुए हैं.
दोनों पक्षों की भाषा की सवारी में अपने आप को राजा और दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए यह प्रतियोगिता जैसा होता है. इसमें कस्बे वासी ही अलग-अलग स्वांग रच कर आते हैं. छोटे से लेकर बड़े तक राजा महाराजाओं की तरह की वेशभूषा पहनकर अपना ठाठ बाठ दिखाते हैं, जिसमें घोड़े पर बैठकर भी उमराव निकलते हैं.

पढे़ं : Holi 2026 : जर्मनी के टूरिस्ट के साथ पूर्व राजपरिवार ने खेली कौड़े व डोलची मार होली, 2 दिन होगी धुलंडी

न्हाण में बड़ी संख्या में किन्नर भी आने लगे है. ये भी लोकोत्सव के रंग को और बढ़ा देते हैं. उमरावों और बादशाहों की सवारी के आगे डांस करते हुए चलते हैं. दूसरी तरफ न्हाण के दौरान सेव और जलेबी फेमस फूड बन जाता है. लोगों के घरों पर इन 5 दिनों तक आसपास के गांव और कस्बों से मेहमान पहुंच जाते हैं. इनकी जमकर खातिरदारी कराई जाती है. इसीलिए नमकीन और जलेबी की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे सभी दुकानों पर यह बड़ी संख्या में पहले से तैयार की जाती है. आयोजन के दौरान लोगों को इसका वितरण भी किया जाता है.

न्हाण के दौरान ही कस्बे वासी मेहमानों को भी निमंत्रित करते है. इस दौरान काफी संख्या में लोग इसको देखने के लिए पहुंच जाते हैं. लोगों के यहां पर आने वाले मेहमानों के सामने ही शादी संबंधों की बात भी की जाती है, न्हाण देखने के बहाने रिश्तेदारी बनाने के लिए भी मेहमान आमंत्रित किए जाते हैं. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है. इस दौरान कस्बे की बेटे बेटी के लिए बाहर से वैवाहिक संबंध के लिए भी लोग आ जाते हैं.

यह होगा न्हाण के कार्यक्रम में :

  • न्हाण लोकोत्सव 4 मार्च से घुघरी की रस्म के साथ होगा शुरू.
  • 5 मार्च को न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा की बारह भाले की सवारी.
  • 6 मार्च को सुबह चार बजे भवानी की सवारी में देव विमानों को परम्परागत मार्गो पर जाएगा घुमाया.
  • शाम को लुहारों के चौक से निकलेगी बादशाह की सवारी निकलेगी.
  • 7 मार्च को रहेगा अवकाश.
  • 8 मार्च को खाडा पक्ष की बारह भाले की सवारी.
  • इसके बाद 9 मार्च सुबह निकलेगी भवानी की सवारी.
  • शाम को हाथी पर बादशाह की सवारी.
  • रात को महफ़िल के आयोजन के साथ होगा लोकोत्सव का समापन.