ETV Bharat / state

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर का सुरक्षा घेरा तैयार, बनाए गए पांच स्थाई चेकिंग पॉइंट्स

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के लिए खास सुरक्षा घेरा पुलिस ने तैयार किया है.

Medininagar security cordon
एसपी कपिल चौधरी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 3, 2026 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए पलामू पुलिस ने प्रमंडल सह मुख्यालय मेदिनीनगर के लिए खास सुरक्षा घेरा तैयार किया है. मेदिनीनगर शहर के बाहरी हिस्से में पांच स्थाई चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं.

पांच चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द, चियांकि, जोड़ में स्थाई चेकिंग पॉइंट्स तैयार किया है, जहां 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहेंगे. पुलिस के पदाधिकारी अलग-अलग शिफ्ट में इन चेकिंग पॉइंट्स पर तैनात रहेंगे. शहर में दाखिल होने वाले और बाहर निकलने वालों पर स्थाई चेकिंग पॉइंट्स के माध्यम से नजर रखी जाएगी.

सुरक्षा को मजबूत बनाया जाएगाः एसपी

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट्स तैयार किए गए हैं, ताकि मेदिनीनगर शहर की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके. इन चेकिंग पॉइंट्स पर 24 घंटे पुलिस जवान और पदाधिकारी तैनात रहेंगे. भविष्य में चेकिंग पॉइंट्स के लिए पक्के भवन का निर्माण कराया जाएगा और यह स्थाई तौर पर होगा.

दरअसल, मेदिनीनगर शहर की सुरक्षा और पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. टीओपी पूरी तरह टाउन थाना के अंतर्गत कार्य करेगा और टाउन थाना प्रभारी टीओपी प्रभारी की तैनाती करेंगे. प्रत्येक 15 दिनों में रोटेशन के आधार पर टीओपी प्रभारी को बदला जाएगा.

डायल 112 को बनाया जा रहा मजबूत

साथ ही पलामू पुलिस डायल 112 को भी मजबूत कर रही है, ताकि पुलिस की पहुंच आसानी से लोगों तक हो सके. मेदिनीनगर शहर ऐतिहासिक और पलामू प्रमंडल का मुख्यालय है. मेदिनीनगर में कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीसी, एसपी, आरसीसीएफ, टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक, मेडिकल कॉलेज समेत कई विभागों के महत्वपूर्ण कार्यालय और संस्थान हैं. पुलिस मेदिनीनगर शहर में अलार्म सिस्टम को भी डेवलप कर रही है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में थाना को सूचना मिल सके.

ये भी पढ़ें-

पलामू में रामपुर गोलीकांड: घरों में कैद हो गई हजारों की आबादी, छूट गई बच्चों की पढ़ाई, निषेधाज्ञा लागू

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा शक्ति के बल पर चमकाना धमकाना बंद करें! पलामू पुलिस और सरकार बर्दास्त नहीं करेगी

विनीत तिवारी हत्याकांड: ढोल नगाड़ों के साथ आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, टारगेट पर चारों आरोपी