ETV Bharat / state

हरियाणा में भारत माता की पहली प्रतिमा स्थापित, रोहतक में RSS नेता इंद्रेश कुमार ने किया अनावरण

हरियाणा के रोहतक में भारत माता की पहली प्रतिमा को स्थापित किया गया है. आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने इसका अनावरण किया.

First statue of Bharat Mata was installed in Haryana RSS leader Indresh Kumar unveiled it
हरियाणा में भारत माता की पहली प्रतिमा स्थापित (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 7, 2026 at 10:57 PM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 11:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार बुधवार को रोहतक पहुंचे. उन्होंने यहां प्राचीन शिव मंदिर में नीलकंठ समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से स्थापित की गई भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया.

हरियाणा की पहली भारत माता की प्रतिमा : हरियाणा में ये पहली भारत माता की प्रतिमा है. प्रतिमा को जयपुर में तैयार कराया गया है. इस प्रतिमा को स्थापित करने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है. भारत माता की प्रतिमा को मंदिर के मुख्य द्वार के साथ ही लगाया गया है. इस मौके पर हवन यज्ञ भी किया गया.

हरियाणा में भारत माता की पहली प्रतिमा स्थापित (Etv Bharat)

वीआईपी कल्चर से बचने की सलाह : समारोह के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने वीआईपी संस्कृति से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जब भी देवता के निवास पर जाएं तो सेवक बनकर जाएं, वीआईपी बनकर नहीं. जब भी भगवान के दरबार में जाएं तो भक्त बनकर जाएं. उन्होंने कहा कि चाहे संत हों या फिर समाज के लोग, जितना भक्ति भाव से जाएंगे, पुण्य मिलेगा. उन्होंने इसे दौरान लंका दहन से जुड़ा एक प्रकरण भी सुनाया.

"मूर्ति देखती भी है, सुनती भी है": इंद्रेश कुमार ने कहा कि देव काल में मूर्ति पूजा नहीं होती थी. जब त्रेता युग आया तो भी मूर्ति पूजा नहीं हुई. द्वापर में भी मूर्ति पूजा नहीं हुई. लेकिन जब कलयुग का प्रारंभ हुआ तो धरती पर मूर्ति पूजा शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि जिनका कभी जन्म नहीं हुआ, सनातन में उन्हें ब्रह्मा, विष्णु व महेश कहते है. कलयुग में लोगों को धर्म से जोड़े रखना था, इसलिए मूर्ति पूजा को शुरू किया गया. लोग कहते हैं कि मूर्ति तो पत्थर है, वो देखती नहीं, सुनती नहीं, लेकिन मूर्ति देखती भी हैं और सब सुनती भी है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में कार का कहर, तेज़ रफ्तार में बुजुर्ग महिला को उड़ाया, CCTV कैमरे में कैद हादसा

ये भी पढ़ें - पूरे दिन कैब में घूमी, किराया मांगा तो कर डाला बवाल, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

ये भी पढ़ें - कुख्यात गैंगस्टर अमन भैंसवाल अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले - अपराधी अब कहीं महफूज़ नहीं

Last Updated : January 7, 2026 at 11:10 PM IST