ETV Bharat / state

विद्युत उपकरणों की जांच के लिए पहली हाइटैक लैब मेरठ में तैयार, डिस्कॉम होगा hitech lab से लैस

यूपी की सबसे पहली हाइटेक लैब मेरठ में बनकर तैयार. इससे विद्युत उपकरणों की तमाम तकनीकी जांच कम समय में हो सकेगी.

HIGH TECH ELECTRICAL EQUIPMENT LAB
मेरठ में विद्युत हाइटेक प्रयोगशाला बनकर तैयार. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 9:49 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: उत्तर प्रदेश में पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) खास विद्युत हाइटेक प्रयोगशाला बनाने जा रहा है. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी रवीश कुमार गुप्ता ने लैब की स्थापना से होने वाले बदलाव को लेकर कई बातें बताईं हैं.

उन्होंने बताया कि मेरठ के गंगानगर में बिजली उपकरणों की जांच के लिए प्रदेश की सबसे पहली हाईटेक लैब बनकर तैयार है. प्रदेश के सभी 5 वितरण निगमों में इस तरह की प्रयोगशालाओं को स्थापित किया जाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया था.

विद्युत उपकरणों की जांच के लिए पहली हाइटैक लैब मेरठ में तैयार. (ETV Bharat)

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के हरेक वितरण कंपनी (डिस्कॉम) में हाईटेक लैब बन रहे हैं.

वे बताते हैं कि जैसे अब तक मीटर टेस्टिंग लैब होती थी. उनमें बेहद ही लोअर लेवल पर काम होता था. अब इन विशेष लैब के बाद अलग-अलग तरह की टेस्टिंग करना आसान होगा. पहले टेस्टिंग प्रक्रिया में काफी समय भी लगता था. अब इससे समय की काफी बचत होगी.

वे बताते हैं कि इसको लेकर मटेरियल भी आ गया है. मेरठ में पूरी तैयारी भी कर ली गई है. उम्मीद है कि बाकी जगह भी इसका काम बहुत जल्द पूरा होगा.

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) की तरफ से मेरठ के गंगानगर में बिजली उपकरणों की जांच के लिए हाइटैक लैब (Hitech Lab) पूरी तरह तैयार हो चुके है.

इसके लिए मेरठ के ऊर्जा भवन में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष कार्यक्रम चल रहा है. इसमें प्रदेश के पांचों वितरण निगमों से 50 अभियंताओं को गहनता से जानकारी दी जा रही है.

रवीश गुप्ता ने ईटीवी भारत को बताया कि सभी निगमों में स्थापित होने वाली प्रयोगशाला के लिए जांच उपकरणों की व्यवस्था PVVNL (Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Limited) ही कर रहा है. इन प्रयोगशालाओं पर कुल 22 करोड़ 48 लाख रुपए की धनराशि खर्च होनी है.

PVVNL एमडी गुप्ता ने बताया कि इन हाइटेक प्रयोगशालों में लगभग 26 प्रकार के विद्युत उपकरणों के परीक्षण की सुविधा रहेगी. जैसे पावर ट्रांसफार्मर, कंडक्टर, केबिल, स्मार्ट मीटर, सीटी/पीटी, ब्रेकर, रिले के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विद्युत उपकरणों की जांच करने में ये लैब सहायक होंगी.

इस महीने में अगले कुछ दिनों में ही मेरठ के गंगानगर में स्थापित की गई hitech lab का विधिवत शुभारम्भ हो जाएगा. प्रदेश के सभी डिस्कॉम के जिम्मेदार अभियंताओं को प्रशिक्षण में हर छोटी-बड़ी जानकारी डेमोंस्ट्रेशन के साथ दी जा रही है.

इस दौरान जो भी अलग अलग डिस्कॉम से आये हुए अधिकारी हैं वे अपने अपने वितरण निगम में जाकर बाकी जरूरी स्टाफ को फिर ट्रेंड करेंगे और इस तरह से आने वाले समय में उपभोक्ताओं के लिए विधुत विभाग और बेहतर काम करेगा. तकनीकी दक्षता से ये इंजीनियर अपने अधीनस्थों को भी knowledge share करेंगे.

ये भी पढ़ें - यूपी में 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार, मार्च 2027 तक का लक्ष्य