ETV Bharat / state

कानपुर की पहली डिजिटल लाइब्रेरी, 35 हजार किताबों का संसार, जानिए युवाओं के लिए कितनी फायदेमंद

मेयर ने नगर निगम अफसरों संग पहुंचकर देखी स्थिति और किया शिलान्यास, सीएम वैश्विक नगरोदय योजना से बनाई जा रही.

first digital library worth rs 8 crore opened phoolbagh kanpur 35 thousand books added
कानपुर में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी. (nagar nigam media cell.)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 1, 2026 at 10:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर के लाखों युवा, जो अभी तक ये सोचकर मायूस हो जाते थे कि उनके शहर में डिजीटल लाइब्रेरी तक नहीं है. उनके लिए कानपुर के फूलबाग स्थित नानाराव पार्क से शानदार खबर सामने आई है. यहां पर जो युवा अभी साधारण सी बनी लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करते थे, अब वह कुछ दिनों बाद टैबलेट पर पढ़ते दिखेंगे.

8 करोड़ रुपए है बजट: दरअसल, सीएम वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब आठ करोड़ रुपये के बजट से कानपुर की पहली डिजीटल लाइब्रेरी को तैयार किया जा रहा है. गुरुवार को इसकी हकीकत परखने के लिए खुद मेयर प्रमिला पांडेय नगर निगम अफसरों संग यहां पहुंची. उन्होंने मौजूद छात्र-छात्राओं से जहां बात की, तो वहीं उन्हें ये भी बताया आने वाले कुछ माह के अंदर लाइब्रेरी की तस्वीर बदल जाएगी. यहां अब डेस्कटॉप लगे होंगे, टेबल चेयर्स होंगी जिस पर पढ़ाई करने वाले छात्र आधुनिक तकनीकों के बीच मौजूद रहकर स्मार्ट ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे. मेयर ने कहा, इस लाइब्रेरी को हम सिंगर सर्च डिजीटल लाइब्रेरी बनाएंगे.

first digital library worth rs 8 crore opened phoolbagh kanpur 35 thousand books added
निरीक्षण करती महापौर प्रमिला पांडेय. (nagar nigam media cell.)
वाई-फाई की सुविधा भी: मेयर प्रमिला पांडेय ने लाइब्रेरी का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की. कहा, इस लाइब्रेरी में जहां वाई-फाई की सुविधा होगी. वहीं, हम लाइब्रेरी में रखीं 35 हजार किताबों का डिजीटलाइजेशन भी कराएंगे. साथ ही उनके केटालॉगिंग का काम भी होगा. लाइब्रेरी में आने वाले छात्रों को ई-न्यूजपेपर, ई-बुक व ई-मैगजीन की भी हम सुविधा मुहैया कराएंगे. उन्होंने सभी अफसरों से कहा, तय समय से इस लाइब्रेरी का सारा काम हो जाना चाहिए. डिजीटल लाइब्रेरी में क्या खास होगा
  • 50 यूजर्स के लिए डेस्कटॉप
  • 50 यूजर्स के लिए टेबल चेयर
  • 20 टेबलेट
  • डिजीटल लाइब्रेरी प्लेटफार्म नॉलेज पोर्टल
  • सिंगल सर्च डिजीटल लाइब्रेरी
  • दिव्यांग दृष्टिहीन यूजर्स के लिए 10 की बोर्ड उपकरण
  • ई रिसोर्सेज (जे-गेट, ई-बुक, ई-न्यूजपेपर और ई-मैगजीन, टेस्ट प्लेटफार्म वीकेएफएन) की सभी यूजर्स को सुविधा
  • हेनरी स्टीवर्ड टॉक की सुविधा
  • गांधी भवन पुस्तकालय, फूलबाग में उपलब्ध 35 हजार किताबों का डिजीटलाइजेशन
  • बारकोड एक्टिवीटी, आर एफआईडी सिस्टम
  • रेयर बुक, ट्रेनिंग मैटेरियल एण्ड मीटिंग रिपोर्ट के डिजीटलाइजेशन व केटालागिंग
  • बहुभाषी व अन्य में अनुवाद की सुविधा
  • वाई-फाई की सुविधा



    ये भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा का विशेष सत्र; 2027 की जंग का 'महिला कार्ड', विपक्ष ने बनाया जाति को हथियार

ये भी पढ़ेंः उम्र के आखिरी पड़ाव पर बने साक्षर, पढ़िए मेरठ के बुजुर्गों की दिल जीतने वाली कहानी