ETV Bharat / state

फिरोजाबाद में आबादी के बीच हो रहा था गंदा काम, आपत्तिजनक सामान के साथ 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

लाइनपार थाना क्षेत्र में संचालित हो रहा धंधा. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन.

पुलिस की गिरफ्त में देह व्यापार के आरोपी.
पुलिस की गिरफ्त में देह व्यापार के आरोपी. (Photo Credit : Firozabad Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 9:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद : लाइनपार थाना क्षेत्र के आजाद नगर घनी आबादी के बीच एक मकान में देह व्यापार के गंदे धंधे का पर्दाफाश पुलिस ने किया है. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में दो महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक साधनों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत जेल भेज दिया है.

पुलिस उपाधीक्षक नगर प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामला लाइनपार थाना क्षेत्र के आजाद नगर का है. स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि एक घर में संदिग्ध और आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती हैं. मकान में अक्सर संदिग्ध महिला-पुरुषों का आना जाना रहता है. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम तैयार की गई थी.

थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य के साथ जब संदिग्ध मकान पर छापेमारी की तो कई पुरुष और महिलाएं भाग निकलीं, लेकिन दो महिलाओं और दो पुरुषों दिनेश व रामजी को पकड़ लिया गया. दिनेश फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र और रामजी इटावा जिले का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपियों ने देह व्यापार में संलिप्त होने की बाद कुबूल की है. इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया है. देह व्यापार के रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.