फिरोजाबाद में दलित युवती की हत्या से सनसनी, पुरुष मित्र के खिलाफ एफआईआर
युवती हरियाणा गुरुग्राम में जॉब करती थी और रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर आ रही थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 28, 2026 at 8:42 AM IST
फिरोजाबाद : रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले एक युवती की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप युवती के एक पुरुष मित्र पर है. युवती हरियाणा के गुरुग्राम में जॉब करती थी और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए घर आ रही थी. रास्ते मे उसके साथ यह घटना हो गई. युवती की हत्या से परिवार सदमे में है. वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
वारदात शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है. युवती का नाम आरती (21) पुत्री राजेश है. युवती नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतबपुर की रहने वाली थी. युवती गुरुग्राम में जॉब करती थी. युवती के पिता ने बताया कि गुरुवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और शव अस्पताल में है. इसके बाद क्षेत्रीय पुलिस को जानकारी दी गई.
युवती के पिता राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पढ़ी लिखी होने के कारण जॉब करती थी. वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के किए घर के लिए निकली थी. बुधवार रात आठ बजे फोन पर बातचीत के दौरान आरती ने बताया था कि वह अपने पुरुष मित्र राहुल यादव निवासी बिजेन्द्र कॉलोनी शिकोहाबाद के साथ है.
अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी का कहना है कि राकेश की तहरीर पर आरोपी राहुल और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच पड़ताल और आरोपी की तलाश की जा रही है. दुष्कर्म की आशंका के सवाल पर बताया कि अभी तक दुष्कर्म का कोई मामला सामने नहीं आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

