ETV Bharat / state

फिरोजाबाद जीआरपी ने पकड़ा बच्चा चोर गिरोह; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टूण्डला जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार से शनिवार को मूक बधिर महिला का चोरी हुआ बच्चा बरामद.

फिरोजाबाद जीआरपी की गिरफ्त में बच्चा चोर गिरोह के सदस्य.
फिरोजाबाद जीआरपी की गिरफ्त में बच्चा चोर गिरोह के सदस्य. (Photo Credit: GRP Media Cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : December 29, 2025 at 7:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद : जीआरपी फिरोजाबाद ने बच्चा चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर शनिवार को टूण्डला जंक्शन से चोरी हुए बच्चे को बरामद कर लिया है. पकड़े गए बच्चा चोरी गैंग में दो महिलाओं समेत खरीदार भी शामिल हैं.

सीओ रेलवे उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को टूण्डला जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार के पार्सल रूम के पास से एक मूक बधिर महिला का एक साल का बच्चा चोरी हो गया था. महिला लघुशंका के लिए गई थी, लेकिन जब वह लौटकर आयी तो बच्चा वहां नहीं था. महिला ने इशारों के जरिए सूचना दी थी. इसके बाद बच्चे की बरामदगी के लिए जीआरपी और आरपीएफ की तीन टीमों का गठन किया गया.

सीसीटीवी जांच और यात्रियों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि एक महिला और एक पुरुष एक बच्चे को लेकर दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के बी 4 कोच में बैठे हैं. इसके बाद ट्रेन के एस्कोर्ट को जानकारी दी गई. एस्कोर्ट ने गाड़ी को दादरी रेलवे स्टेशन पर रुकवाया तो जानकारी मिली की बच्चा चोरी करने वाले संदिग्ध महिला और पुरुष खुर्जा रेलवे स्टेशन पर उतर गए हैं.

सीओ के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर खुर्जा रेलवे स्टेशन के पास से दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में असिमा और सपना दिल्ली की रहने वाली हैं. अभिषेक अलीगढ़ और अब्दुल मन्नार बिहार का रहने वाला है. पूछताछ में अभियुक्तों ने बच्चा चोरी करने की कई घटनाओं का जिक्र किया है. अभियुक्तों के बताए गए तथ्यों की जांच कराई जा रही है. मामले उजागर होने पर खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : पुणे में बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, छह महिलाएं गिरफ्तार - Child Trafficking Racket Busted

यह भी पढ़ें : गुजरात से नवजात को लाकर तेलंगाना-आंध्र में बेचनेवाले गिरोह पकड़ाया, 11 गिरफ्तार