ETV Bharat / state

नवलगढ़ के खिरोड़ गांव में खूनी गैंगवार, गोली लगने से दो की मौत, दो घायल, आरोपी गिरफ्तार

खिरोड़ गांव में हुई फायरिंग की घटना में नवलगढ़ निवासी सुनील ढाका की गोली लगने से मौत हो गई.

Crowd gathered at the scene after incident
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ (ETV Bharat Jhunjhunu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 12, 2025 at 5:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झुंझुनू: जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के खिरोड़ गांव में पुरानी जमीनी रंजिश ने शुक्रवार सुबह खूनी रूप ले लिया. इसमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई. दो अन्य लोग घायल हुए हैं. कैमरी की ढाणी में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा के घर पर बदमाशों ने धावा बोला दिया. हमलावरों ने नवलगढ़ की ढाका की ढाणी निवासी एक युवक सुनील सुंडा के सिर में गोली मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक रविंद्र कटेवा का करीबी साथी था.

झुंझुनू एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि खिरोड़ गांव में एक फायरिंग की घटना हुई थी. इसमें नवलगढ़ निवासी सुनील ढाका के सिर में गोली गली है. वह हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा का साथी था. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने पीछा किया, तो हमें तीन आरोपी मिले. इनमें एक आरोपी मृत था, जिसके सिर में गोली लगी थी. इसके अलावा फायरिंग में शामिल दो लोग पिंटू और राजू मिले.

पढ़ें: बूंदी में बदमाशों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

उन्होंने बताया कि इसी फायरिंग के दौरान दूसरी तरफ गैंग के रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना निवासी गोलू स्वामी को भी गोली लगी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस तरह इस गैंगवार में दो युवकों की जान चली गई. घटना में दो अन्य युवक घायल हो गए, जिनका नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद सीकर में इलाज चल रहा है.

पढ़ें: बानसूर में गैंगवार के चलते की थी एक-दूसरे पर फायरिंग, दोनों पक्षों के 4 बदमाश गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गैंग के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया. झुंझुनू एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय पूरे मामले की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के देवेंद्र राजावत, नवलगढ़ डिप्टी सहित नवलगढ़ और गोठड़ा थाने का पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद है

इस मामले में झुंझुनू पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों गैंगों के कुल 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में गठित आधा दर्जन टीमों ने यह कार्रवाई की. यह गैंगवार करोड़ों रुपए की जमीन विवाद से उपजी आपसी रंजिश का नतीजा था. सुनील सुंडा की हत्या के आरोप में श्रवण भादवासी गैंग के पिंटू, नंदू और राजू को पुलिस ने पकड़ा. वहीं, कृष्णकांत स्वामी की हत्या के मुख्य आरोपी रविंद्र कटेवा गैंग के सरगना रविंद्र कटेवा सहित विकास, पंकज और संदीप को गिरफ्तार किया गया.