ETV Bharat / state

रोहतक में अस्पताल के सामने युवक का मर्डर, स्कूटी सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

हरियाणा के रोहतक में दिल्ली बाईपास स्थित एक अस्पताल के बाहर फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी गई है.

Firing in front of a hospital located on Delhi Bypass in Rohtak
रोहतक में अस्पताल के सामने युवक का मर्डर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 16, 2026 at 10:19 PM IST

|

Updated : February 17, 2026 at 2:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक : हरियाणा के रोहतक में निजी अस्पताल के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक युवक की हत्या कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

अस्पताल के बाहर युवक का मर्डर : रोहतक शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे दिल्ली बाईपास पर एक निजी अस्पताल के बाहर दो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए और उन्होंने एक युवक पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी जिसके चलते युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. युवक निजामपुर का रहने वाला दिनेश उर्फ गोगा बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या के क्या कारण रहे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया गया है.

रोहतक में अस्पताल के सामने युवक का मर्डर (Etv Bharat)

मामले की जांच में जुटी पुलिस : मौके पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कौन थे और इस हत्या के पीछे कारण क्या रहे हैं. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा. मृतक युवक के बारे में भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके खिलाफ भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या फिर कोई अन्य रंजिश के तहत युवक की हत्या की गई है.

अनुराग ढांडा ने सरकार को घेरा : वहीं रोहतक की घटना के बाद हरियाणा में हर दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा का बयान सामने आया है. अनुराग ढांडा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि "रोहतक में सोमवार शाम खुलेआम मेन चौक पर 25 राउंड फायरिंग हुई, पुलिस और सरकार इस दौरान गायब रही. उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में दिनदहाड़े हत्याएं और गैंगवार आम बात हो गई है."

अनुराग ढांडा ने सरकार को घेरा (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद की केमिकल कंपनी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 42 लोग झुलसे, इलाके को खाली कराया गया

ये भी पढ़ें : डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार

ये भी पढ़ें : सिरसा के डबवाली में युवती के साथ रेप, शादी का झांसा देकर शोषण, जाति को लेकर अपमानित करने का आरोप

Last Updated : February 17, 2026 at 2:35 PM IST