ETV Bharat / state

जोधपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, पिस्तौल-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया. पीड़ित पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

FSL team on the scene
मौके पर एफएसएल टीम (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 5:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई. जिसमें बाइक सवार युवक द्वारा एक युवक पर गोली चलाई गई, जो उसके पैर में लगी. घायल अवस्था में उसे मथुरा दास माथुर अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल की गोली निकालने के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया. घटना के बाद आरोपी को एक पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर थाने के हुडको क्वार्टर इलाके में एक चाय के केबिन के पास आकाश राव नाम का युवक खड़ा था. दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक पर कुछ युवक आए और उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी. गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह वहीं पर गिर गया. आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे से फुटेज जुटाए गए हैं. अभय कमांड सेंटर से मॉनिटरिंग की जा रही है. दोनों पक्षों के बीच में मारपीट के मामले को लेकर विवाद और रंजिश चल रही है.

घटना को लेकर क्या बोला प्रत्यक्षदर्शी (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें: धौलपुर: जन्मदिन पार्टी में युवक ने की हर्ष फायरिंग, 7 साल के बच्चे और महिला को लगी गोली

एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश का मामला है. आरोपी का नाम प्रदीप मेघवाल है. घटना के बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया. उसके कब्जे से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया है. मौके पर लोगों से पूछताछ की गई. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. घायल युवक पर भी अपराधिक मामले चल रहे हैं. घटनास्थल के नजदीक चाय की दुकान चलाने वाले चतुर्भुज आचार्य ने बताया कि उसने तेज आवाज सुनी. उसके बाद बाहर गया, तो देखा कि एक लड़का नीचे बैठा है, जिसके पैर में गोली लगी थी. चतुर्भुज ने कहा कि उसने आरोपियों को नहीं देखा.