ETV Bharat / state

अंबाला में युवक ने दोस्त पर की फायरिंग, बैग को लेकर हुआ था विवाद

Firing in Ambala: अंबाला में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. दो दोस्तों के बीच बैग को लेकर विवाद हुआ था.

Firing in Ambala
Firing in Ambala (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 2, 2026 at 3:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: पंजोखरा साहिब थाना इलाके में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो दोस्तों के बीच बैग को लेकर विवाद हुआ. ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर दनादन गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई.

अंबाला में फायरिंग: अंबाला छावनी के पंजोखरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले टूंडला गांव में ये वारदात हुई है. बैग को लेकर दो दोस्तों में विवाद हुआ था. पीड़ित ने बताया कि "देर रात पहले दो लड़के मेरे पास आए. उसके बाद 8 से 10 लड़के और आए. उनमें से एक ने पिस्तौल निकाली और दनादन गोलियां चला दी. वो भागते-भागते भी हवा में एक फायर करते हुए धमकी देकर गए हैं कि तुझे जान से मार देंगे." पीड़ित ने बताया कि "आरोपी ने पहले भी उसपर हमला किया है."

अंबाला में युवक ने दोस्त पर की फायरिंग, बैग को लेकर हुआ था विवाद (Etv Bharat)

मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस: पुलिस से इंसाफ की मांग करते हुए पीड़ित ने कहा कि "आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए." वहीं पंजोखरा साहिब थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि "देर रात सूचना मिली थी कि टूंडला गांव में गोली चली है. मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दोस्तों में एक बैग को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है."

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में मानवता हुई शर्मसार, नाली में मिला 5 माह का भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में इश्क बना जानलेवा: पत्नी ने मंदिर के नाम पर पति को बुलाया, फिर प्रेमी संग मिलकर किया ये काम