ETV Bharat / state

कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग मामला, एसआईटी का गठन, CCTV फुटेज में बाइक पर दिखे आरोपी

महम विधायक के ऑफिस पर फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच टीम का गठन किया. सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली. आरोपियों की तलाश जारी.

Rohtak MLA Office Firing Case
Rohtak MLA Office Firing Case (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 20, 2026 at 7:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतक: महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच टीम गठित कर दी है. पुलिस ने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है. सीसीटीवी में बाइक सवार 2 युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले युवकों को काबू कर लिया जाएगा.

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग: गौरतलब है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे महम पुलिस स्टेशन के सामने स्थित विधायक बलराम दांगी के ऑफिस पर फायरिंग हुई थी. खास बात ये है कि विधायक का ऑफिस, पुलिस स्टेशन के सामने ही है, लेकिन पुलिस फायरिंग के बारे में पता ही नहीं चला. ऑफिस का केयरटेकर संजय सुबह करीब 7 बजे पहुंचा, तो देखा कि शीशे टूटे हुए हैं.

कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग मामला, रोहतक पुलिस ने किया एसआईटी का गठन (ETV Bharat)

फायरिंग से कोई हताहत नहीं: केयरटेकर ने विधायक बलराम दांगी को मोबाइल फोन पर कॉल कर सूचना दी. विधायक ने संजय से फोटो भेजने के लिए कहा. संजय ने विधायक को फोटो भेजे, तो पता चला कि फायरिंग हुई है. इसके बाद विधायक ऑफिस आए, तो देखा कि फायरिंग के कारण शीशे टूटे हुए हैं. एक गोली एल्युमिनियम के गेट में भी फंसी हुई थी, जबकि अन्य गोलियों से शीशे टूटे हुए थे. विधायक ने तुरंत ही एसपी गौरव राजपुरोहित को फायरिंग की सूचना दी.

एसआईटी का गठन, सीसीटीवी फुजेट कब्जे में ली: महम पुलिस स्टेशन और अपराध जांच शाखा की टीम जांच के लिए पहुंची. पुलिस टीम को मौके से गोलियों के 4 खोल मिले हैं. पुलिस टीम ने सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो बाइक सवार 2 युवक फायरिंग करते नजर आए. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली. विधायक बलराम दांगी और उनके पिता पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है. उन्होंने किसी पर भी शक नहीं जताया है. हालांकि विधायक का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है.

आरोपियों की तलाश जारी: डीएसपी राकेश कुमार का कहना है कि "पुलिस को शनिवार सुबह करीब पौने 8 बजे फायरिंग के बारे में सूचना मिली थी. विधायक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फायरिंग के मामले की जांच के लिए विभिन्न टीम का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा."

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में देर रात दो युवकों पर 20 राउंड फायरिंग, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी आरोपियों की स्कॉर्पियो

ये भी पढ़ें- पंचकूला में NRI पर जानलेवा हमला, एसयूवी में आए युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, फायरिंग का आरोप