ETV Bharat / state

होली और गर्मी को लेकर पुलिस केंद्र में फायर सेफ्टी ड्रिल, आग पर काबू पाने के मिले टिप्स

सिमडेगा में एसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस केंद्र में फायर सेफ्टी ड्रिल कराया गया.

HOLI 2026
सिमडेगा में फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 3, 2026 at 12:19 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 1:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिमडेगा: गर्मी का मौसम एवं होली पर्व को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सोमवार को पुलिस केंद्र में फायर सेफ्टी ड्रिल कराया गया. सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि दूरी अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड पहुंचने मे देर हो सकती है उसको ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई करने के लिए फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया.

जानकारी देते एसपी श्रीकांत एस खोटरे (Etv Bharat)

आग पर काबू पाने के टिप्स बताए

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल एवं आमजन को आपात स्थिति से निपटने के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना था. गर्मियों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं. ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए और सावधानी से आग पर काबू पाना चाहिए. इस दौरान अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने आग पर नियंत्रण पाने की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया.

विस्तार से जानकारी दी गई

अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, गैस सिलेंडर अथवा ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे

अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है. जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पर्व के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना अथवा अग्निशमन विभाग को सूचना दें. मौके पर डीएसपी रणवीर सिंह, सार्जेंट मेजर, अंचल पुलिस निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:

झारखंड के जेलों में बंद 23 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की होली हुई हैप्पी होली, राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में रिहाई की बनी सहमति

होली में शराब पर सख्ती, इस पंचायत में लगाया गया प्रतिबंध, कार्रवाई की भी तैयारी

कहीं रंग बेरंग न कर दे आपकी त्वचा और आंखें! जानें, क्या है रिम्स के विशेषज्ञों की सलाह

Last Updated : March 3, 2026 at 1:07 PM IST