ETV Bharat / state

रेलवे ठेका कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.

Fire in Gaurela Pendra Marwahi
गौरेला पेंड्रा मरवाही में आग (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 5:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित रेलवे ठेकेदार के स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय स्टोर से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया.

रेलवे ठेका गोदाम में आग से मची अफरा तफरी

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. सूचना मिलते ही पेंड्रा से फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो.

रेलवे की ठेका कंपनी में आग (ETV BHARAT)

आग लगने की सूचना मिली थी. हम तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया-सुशील श्रीवास्तव दमकलकर्मी

आग से लाखों का नुकसान

स्टोर में रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित लोहे के सामान, केबल, रबड़ के उपकरण व अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो आग की चपेट में आकर जल गई. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में रेलवे ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि नुकसान का सही आंकलन किया जाना अभी बाकी है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या लापरवाही के चलते आग लगी हो सकती है. पुलिस व संबंधित विभाग ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. समय रहते दमकल टीम की तत्परता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

MCB जिले में SDM कार्यालय से 3 किमी दूर रेत उत्खनन, केवई नदी में दिन-रात चल रहीं जेसीबी और पोकलेन मशीनें

गौरवपथ निर्माण में लेट लतीफी को लेकर कवर्धा नगरपालिका अध्यक्ष भड़के