ETV Bharat / state

देहरादून में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

देहरादून में एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई. जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल काबू पाया.

Dehradun Fire Incident
टेंट हाउस में लगी भीषण आग (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 10, 2026 at 11:54 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष नगर में बीती देर रात एक टेंट हाउस (शामियाने के सामान) में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों द्वारा फरार ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने काफी मशक्कत कर लगभग 30 हजार लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर काबू पाया. साथ ही समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के रिहायशी मकान आग की चपेट में आने से बच गए. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

गौर हो कि देर रात देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में लगे टेंट हाउस में भीषण आग लग गई. स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई और सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक-नरेन्द्र कुमार) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी. आग की लपटें तेजी से आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही थी, जिससे बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई थी. आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अलावा फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए. फायर यूनिटों द्वारा आग को चारों ओर से बुझाने का अभियान शुरू किया गया. टेंट हाउस में मौजूद लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे समेत अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बार-बार भड़क रही थी.

टेंट हाउस में आग लगने से मची खलबली (Video-ETV Bharat)

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों पर तैनात फायर यूनिटों को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया.जिसके बाद कड़ी मशक्कत के चलते लगभग 30 हजार लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया गया. समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के रिहायशी मकानों तक आग फैलने से रोका गया. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) किशोर उपाध्याय ने बताया है कि प्रथम दृष्टया में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. साथ ही आग लगने से कितना नुकसान हुआ है,उसका भी आकलन किया जा रहा है.

पढ़ें: