हिसार के होटल डिजायर में भीषण आग, AC में ब्लास्ट हुआ, कंबल में जंप कर निकली युवती
हरियाणा के हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल में भीषण आग लग गई है.

Published : May 6, 2026 at 9:19 PM IST
|Updated : May 6, 2026 at 9:35 PM IST
हिसार: हरियाणा के हिसार में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित चार मंजिला होटल डिजायर में भीषण आग लग गई है. आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई. होटल के स्टाफ ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई.
होटल में लगी भीषण आग : जानकारी के मुताबिक आग होटल के किचन से भड़की. शुरुआती वक्त में आग पर काबू पाने की कोशिशें कर्मचारियों ने की लेकिन वे आग को बुझा ना सकें. देखते ही देखते आग की भीषण लपटें होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. होटल में मौजूद लोग इस दौरान होटल छोड़कर भागे. आग की लपटों के चलते होटल में लगे एसी में ब्लास्ट भी हो गया. इसके साथ ही होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई. होटल में लगी आग के धुएं का गुबार 6 किलोमीटर दूर से देखा गया.
कंबल पर जंप करवाकर युवती को निकाला गया : आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गई. होटल से सटी हुई इमारत में एक युवती फंस गई जिसे कंबल की मदद से जंप करवाकर वहां से निकाला गया. वहीं इस दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई. बड़ी मुश्किल से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दमकल विभाग के सब फायर आफिसर साहिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक होटल में आग लगी है जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में चलती बस में लगी आग, चालक सहित सभी यात्री सुरक्षित
ये भी पढ़ें : नूंह के जोरासी वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का माल खाक, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें

