ETV Bharat / state

ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग, तीसरी मंजिल तक फैली, बड़ा नुकसान

टायर ट्यूब और प्लास्टिक के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है.

FIRE BREAKS OUT RAIPUR
रायपुर आग (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 11, 2026 at 1:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: मौदहापारा थाना अंतर्गत एमजी रोड पर स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान पर सुबह अचानक आग लग गई. घटना लगभग सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. टायर ट्यूब और प्लास्टिक होने की वजह से आग बुझने के बजाय और धधक गई.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान खुलते ही कुछ लोगों ने धुआं देखा, उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. लगभग चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई है. आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल चुकी है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी.

रायपुर ऑटोमोबाइल शोरूम में आग (ETV Bharat Chhattisgarh)

आग बुझाने की कोशिश जारी

ADCP तारकेश्वर पटेल ने बताया किगुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे एमजी रोड पर स्थित एक ऑटोमोबाइल की दुकान में आग लग गई. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली. पुलिस ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. पिछले ढाई घंटे से आग बुझाने का काम लगातार चल रहा है. लेकिन आग अभी तक नहीं बुझ पाई है.

FIRE BREAKS OUT RAIPUR
एमजी रोड पर ऑटोमोबाइल दुकान में आग (ETV Bharat Chhattisgarh)

दुकान में टायर ट्यूब,प्लास्टिक और लुब्रिकेंट ऑयल भरा

ऑटोमोबाइल की इस दुकान में टायर ट्यूब के साथ ही प्लास्टिक का सामान, लुब्रिकेंट ऑयल जैसी चीज भी रखी हुई थी. जिसकी वजह से भी आग लगातार बढ़ रही है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद है. इस घटना में ऑटोमोबाइल शोरूम में कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी तक नहीं हो पाया है.

FIRE BREAKS OUT RAIPUR
चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी (ETV Bharat Chhattisgarh)
तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र में नहर निर्माण के दौरान हादसा, ऑपरेटर की मशीन के नीचे दबकर मौत
नशीले इंजेक्शन जब्त, झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपाने की प्लानिंग फेल, गिरफ्त में बदमाश
अमानत में खयानत का मामला, ट्रक, कोयला और पैसे लेकर फरार ड्राइवर गिरफ्तार