ETV Bharat / state

बावल की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में झुलसे एक और कर्मचारी की मौत, मृतकों की संख्या 4 हुई

रेवाड़ी की कंपनी में 19 मई को आग लग गई थी. इस अग्निकांड में कई कर्मचारी झुलस गए. जिनमें से चार की मौत हो गई.

Fire at Chemical Factory in Rewari
Fire at Chemical Factory in Rewari (FILE PHOTO ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 31, 2026 at 7:58 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: आद्यौगिक क्षेत्र बावल के सेक्टर-5 स्थित कैमिकल बनाने वाली जीएलएस कंपनी में 19 मई को लगी भीषण आग में झुलसे कर्मचारियों में से एक और कर्मचारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. अब मरने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है. चार झुलसे हुए कर्मचारी अभी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं. पीड़ित परिवारों की शिकायत पर कंपनी मालिक सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है.

केमिकल फैक्ट्री आग मामला: जीएलएस कंपनी में 19 मई को अचानक आग लग गई थी. इस अग्निकांड में अनेक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए थे. दो दिनों बाद आग पर काबू पाया गया था. आग लगने के बाद कई कर्मचारी लापता हो गए थे. सर्च अभियान के दौरान दो दिन बाद कर्मचारी बिहार के सतेन्द्र व धर्मेन्द्र के शव कंपनी परिसर से कंकाल में रूप में बरामद हुए थे. इस दौरान एक कर्मचारी हरीबाबू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था.

इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत: अब उपचाराधीन चौथे कर्मचारी यूपी निवासी 40 वर्षीय प्रवेश की जिंदगी से लड़ते हुए मौत हो गई. उसके दो वर्ष की मासूम बच्ची है. पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. चार कर्मचारी विक्रम, राहुल, सचिन व अमित अभी भी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं. बावल थाना पुलिस ने कंपनी के मालिक, प्लांट हैड व एचआर हैड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है.

पुलिस की जांच जारी: बावल थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया है कि "फैक्ट्री में आग लगने की घटना के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया इस मामले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है."

ये भी पढ़ें- रेवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से मचा हड़कंप, 5 कर्मचारी झुलसे