ETV Bharat / state

पुतला दहन झड़प पर हजारीबाग में 700 लोगों पर एफआईआर, 200 नामजद और 500 अज्ञात

हजारीबाग में पुलिस के साथ छात्र और झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हुए विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

FIR registered regarding confrontation between police and students and JMM activists in Hazaribag
प्रतीकात्मक तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 22, 2026 at 6:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः जिला पुलिस ने मटवारी में शुक्रवार के दिन हुए घटना को लेकर 700 लोगों पर एफआईआर किया है. जिसमें 200 नामजद और 500 अज्ञात हैं. यह जानकारी कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने दी है.

शुक्रवार को हजारीबाग के मटवारी मैदान में हुए पुलिस, छात्र और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ हुए विवाद को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कोर्रा थाना में 700 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. जिसमें 200 नामजद है और 500 अज्ञात. इसकी पुष्टि कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने की है.

थाना प्रभारी ने बताया कि एआई, स्पेशल इंटेलिजेंस और स्थानीय लोगों के मदद से यह कार्रवाई की जा रही है. छात्रों के द्वारा भी लोगों की पहचान कराई जा रही है. पुलिस के द्वारा बनाए गए फुटेज और तस्वीर के आधार पर आंदोलन करने वाले छात्रों को चिन्हित किया गया है. इन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सभी की गिरफ्तारी भी होगी और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन के दौरान जेएमएम कार्यकर्ता पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई थी. पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया गया था. इस दौरान पुलिस के ऊपर पथराव भी की गई थी. जेएमएम कार्यकर्ता चेहरे पर मास्क और हाथ में लाठी लेकर आंदोलन का विरोध करने पहुंचे थे. इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

इसे भी पढे़ं- हजारीबाग में छात्र-पुलिस झड़प मामले में होगा FIR, लोगों को किया जा रहा चिन्हित, बीजेपी ने घटना को बताया शर्मनाक

इसे भी पढे़ं- हजारीबाग और गढ़वा में नहीं हो सका पुतला दहन! छात्र, झामुमो कार्यकर्ता और जिला प्रशासन आमने-सामने