रांची में डीएसपी पर एफआईआर, पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
रांची के सदर थाना में एक डीएसपी पर एफआईआर दर्ज की गयी है. जानें, पूरा मामला- प्रशांत कुमार की रिपोर्ट.

Published : September 1, 2026 at 11:32 PM IST
रांचीः झारखंड पुलिस के एक डीएसपी पर उसकी ही पत्नी ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न को लेकर रांची के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. डीएसपी पर आरोप है कि वह पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था और पैसे की डिमांड कर रहा था.
क्या है पूरा मामला
झारखंड पुलिस में पदस्थापित एक अधिकारी की बेटी ने अपने डीएसपी पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है. रांची के सदर थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.
इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि आवेदन में मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए है, उसी के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वकील है डीएसपी की पत्नी, इसी साल हुई शादी
अपने डीएसपी पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली महिला झारखंड में ही अधिवक्ता है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके डीएसपी पति रामप्रवेश कुमार जो फिलहाल बोकारो जिला में तैनात हैं, पैसे को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे. घर में कई दिनों तक कैद करके उन्हें रखा जाता था.
महिला के अनुसार एक दिन उसने अपने पति से कहा कि वह अपने मायके जाकर पैसे लेकर आएगी जिसके बाद उसे छोड़ा गया. घर से निकाल कर वह सीधे सदर थाना पहुंची और अपने डीएसपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया. पीड़ित महिला के अनुसार डीएसपी रामप्रवेश कुमार और उनकी शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी.
शादी के कुछ बाद ही प्रताड़ना शुरू
पीड़ित महिला के अनुसार शादी के कुछ दिन के बाद ही उनके डीएसपी पति के द्वारा उसपर तरह-तरह के जुल्म करना शुरू कर दिया था. वह चाह कर भी अपने ससुराल से भाग कर नहीं निकल पा रही थी. पैसे को लेकर सबसे ज्यादा उससे मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था. पैसे लाने के बहाने ही वह अपने पति के चुंगल से छुटी और भाग कर थाने पहुंची. महिला के द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर अब सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- पहले से शादीशुदा युवक ने धर्म छिपाकर किया प्यार, कोर्ट में दूसरी शादी, अब महिला ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
इसे भी पढ़ें- माता-पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने दी जान, पत्नी ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप
इसे भी पढ़ें- प्रोफेसर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर छात्रा ने काटा हाथ, यूनिवर्सिटी ने बिठाई जांच, पुलिस के पास पहुंचा मामला

