ETV Bharat / state

पहले होटल ले जाकर महिला से किया रेप, फिर पीड़िता को उसके क्वाटर्र पर छोड़ा, घर में रखे ₹9 लाख भी साथ ले गया आरोपी

रेप मामले में बिलासपुर महिला थाना में दर्ज जीरो एफआईआर को कुल्लू महिला पुलिस थाना भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी.

कुल्लू में महिला से दुष्कर्म
कुल्लू में महिला से दुष्कर्म (IANS)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 14, 2026 at 6:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की महिला के साथ भुतंर के एक होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने एक युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत बिलासपुर ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस कुल्लू महिला थाना को भेज दिया गया है, जिसके आधार पर अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी, महिला थाना कुल्लू में बीएनएस की धारा 64, 305(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है. यह मामला महिला पुलिस थाना बिलासपुर से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर दर्ज हुआ है. जीरो एफआईआर में बिलासपुर की 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को नरेश नाम का व्यक्ति उसे भुंतर से एक होटल में ले गया. जहां उसने उसे शराब पिलाई व जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद आरोपी उसे बिलासपुर जिले में उसके क्वार्टर पर छोड़ गया. वही, महिला ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि उसके क्वार्टर से 9 लाख रुपए भी गायब थे. उसने जब पैसों के बारे में नरेश से संपर्क किया तो उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया.

एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने कहा, "कुल्लू महिला थाना में बिलासपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले में दर्ज जीरो एफआईआर भेजा गया है. जिसके बाद कुल्लू महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है. फिलहाल आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है".

ये भी पढ़ें: हिमाचल में आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म! 5 लाख के गहने भी चुरा ले गया आरोपित