ETV Bharat / state

कांग्रेस नेता पर एफआईआर, PMGSY की सड़क उखाड़कर गुणवत्ता पर लगाया था आरोप

निर्माणाधीन सड़क के पर्यवेक्षण अधिकारी की शिकायत पर कवर्धा में मामला पंजीबद्ध किया गया है.

FIR AGAINST CONGRESS LEADER
कवर्धा कांग्रेस नेता पर एफआईआर (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 17, 2026 at 2:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: जिले की सियासत में उस समय हलचल मच गई जब कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी के खिलाफ तरेंगांव थाना में मामला दर्ज किया गया. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन सड़क को गैती से उखाड़ दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. वीडियो में सड़क को घटिया बताते हुए शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.

जांच में सड़क की गुणवत्ता ठीक मिली

वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया. जांच के दौरान टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को मानक अनुरूप पाया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई तेज करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया.

कवर्धा के कांग्रेस नेता पर एफआईआर (ETV Bharat Chhattisgarh)

कोयलारी से मूधिया पथरा तक निर्माणाधीन सड़क के पर्यवेक्षण अधिकारी गौरव त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई है कि तुकाराम चंद्रवंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क को नुकसान पहुंचाया है. इसके संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया है-अमित पटेल, एएसपी कवर्धा

बैगा बाहुल्य क्षेत्र में बनाई गई 1 करोड़ 65 लाख रुपये की सड़क

बताया जा रहा है कि यह सड़क बैगा बाहुल्य क्षेत्र कोयलारी से मूधिया पथरा तक लगभग 2.1 किलोमीटर लंबाई में बनाई जा रही है. इस निर्माण कार्य की लागत करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है. परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर और सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके.

FIR against Kawardha Congress leader
प्रधानमंत्री सड़क उखाड़ते हुए कांग्रेस नेता (ETV Bharat Chhattisgarh)

हालांकि, इस घटनाक्रम के बाद निर्माण कार्य राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है. एक ओर जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

खनन पर सख्ती के बाद लवन थाना प्रभारी का तबादला, बलौदाबाजार जिले में फिर गरमाया अवैध रेत उत्खनन का मुद्दा
छत्तीसगढ़ में एसडीएम सहित 4 गिरफ्तार, अवैध खनन विरोधी अभियान के दौरान व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या का आरोप
नर्मदा ड्रिंक्स कंपनी पर आईटी का छापा, वित्तीय लेन देन से जुड़ा है मामला