ETV Bharat / state

बदमाशों के फिंगरप्रिंट ले रही पुलिस, होली से पहले गुंडों के खिलाफ बड़ा अभियान

अबतक 68 बदमाशों के फिंगरप्रिंट कंप्यूटर में दर्ज किए गए. भिलाई नगर सीएसपी ने सख्त निर्देश कानून व्यवस्था को लेकर दिए.

Finger print records of gangsters
दुर्ग पुलिस सख्त (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 1:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: होली के त्योहार पर अक्सर गुंडे बदमाश लोगों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं, कानून व्यवस्था में सेंध लगाते हैं. इस बार होली से पहले ही कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने की जिम्मेदारी पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को सौंप दी है. पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने इलाके में त्योहार के मद्देनजर गश्त तेज करें. संदिग्धों की धरपकड़ की जाए. कानून व्यवस्था से मजाक करने वालों पर सख्ती बरती जाए.

निगरानीशुदा बदमाशों के लिए गए फिंगरप्रिंट

कानून व्यवस्था को सख्त करने और गुंडों बदमाशों पर निगरानी करने के लिए इस बार पुलिस ने खास बंदोबस्त किए हैं. होली के त्योहार से पहले ही भिलाई और छावनी इलाके के कुल 68 निगरानीशुदा बदमाशों को सेक्टर सिक्स के पुलिस कंट्रोल रूम पर बुलाया गया. सभी बदमाशों को वहां फिंगरप्रिंट और आंखों की डिजिटल फोटो ली गई.

दुर्ग पुलिस सख्त (ETV Bharat)

होली से पहले सीएसपी ने दी चेतावनी

पुलिस ने ताकीद करते हुए कहा, सभी बदमाशों के रिकार्ड अपडेट कर लिए गए हैं. अगर कोई बदमाश किसी भी तरह के अपराध में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने चेतावनी देते हुए बदमाशों से कहा, जब भी पुलिस आपको थाने पर किसी भी तरह की पूछताछ के लिए बुलाए, फौरन आपको थाने आकर अपनी हाजिरी देनी है. अगर किसी भी बदमाश के खिलाफ कोई शहरी बलवा, नशे में मारपीट या शांति भंग करने की शिकायत करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. कंट्रोल रूम आए बदमाशों ने कहा कि वो कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने में पुलिस की हर संभव मदद करेंगे.

पुलिस ने सभी निगरानीशुदा गुंडे बदमाशों को थाने बुलाकर उनके डिजिटल रिकार्ड दर्ज किए हैं. इस रिकार्ड की मदद से हम अपराध करने वाले बदमाशों तक जल्द से जल्द पहुंच जाएंगे. होली से पहले हमने इनको ये चेतावनी भी दी है कि अगर ये किसी तरह के अपराध में शामिल रहते हैं तो उनको बख्शा नहीं जाएगा: सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी भिलाई नगर

कानून व्यवस्था कायम रखना बड़ी चुनौती

शहर में क्राइम का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. दुर्ग पुलिस गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है. इन सबके बावजूद अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा. त्योहार के दौरान शांति बने रहे इसकी कोशिश पुलिस की ओर से की जा रही है.

दुर्ग में हत्या के मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना रखी थी होटल

दुर्ग में CM साय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन में हुए शामिल, कहा- नया रायपुर में बनेगी अकादमी

होली स्पेशल ट्रेन, रेल यात्रियों की सुविधा, देखिए लिस्ट