ETV Bharat / state

SIR FINAL LIST : छत्तीसगढ़ में एसआईआर की फाइनल सूची जारी, 1.87 करोड़ वोटर्स रजिस्टर्ड, दावा आपत्ति के बाद 2.34 लाख बढ़े

छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे में प्राप्त हुई दावा आपत्ति के बाद एसआईआर की फाइनल सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को कर दिया गया.

FINAL LIST OF SIR
छत्तीसगढ़ में एसआईआर की फाइनल सूची जारी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 21, 2026 at 7:21 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के अलग-अलग चरणों के बाद 21 फरवरी 2026 को नामावली का अंतिम प्रकाशन हुआ. मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने और प्रविष्टियों में संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दिनांक 23.12.2025 से 22.01.2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे. प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण दिनांक 14 फरवरी 2026 तक किया गया.

सरकारी तंत्र का जताया आभार

निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवन्त कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई एवं आभार व्यक्त किया. निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है. राज्य के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है.

प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

डिजिटलीकरण में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से 1करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया. बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया. जिनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दो स्थानों पर पंजीकृत मतदाताओं की पहचान की गई.

मतदाताओं की संख्या में बदलाव

  • प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहले: 2,12,30,737 मतदाता
  • प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बादः 1,84,95,920 मतदाता
  • निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन के बाद : 1,87,30,914 मतदाता
  • शुद्ध वृद्धि : प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं की वृद्धि

प्रक्रिया और पारदर्शिता

SIR की घोषणा के बाद से ही राज्य भर के 2,12,30,737 मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर भरे हुए गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण का कार्य 'मिशन मोड' पर किया गया. इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गईं.सभी जिलों में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी.

चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में दिनांक 21 फरवरी को सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.यह निर्वाचक नामावली सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकते हैं.

प्रक्रिया की मुख्य बातें

राजनीतिक दलों को प्रत्येक जिले में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां (1) फोटो युक्त प्रिंटेड और 1 बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क साझा की गई.

फोटोग्राफ अपडेट
(SIR) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई.एसआईआर के दौरान आगामी अर्हता तिथि 01.10.2026 के संदर्भ में भावी मतदाताओं से प्रपत्र 6 में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त किये गए हैं.सभी नागरिक अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन निम्नांकित वेबसाइट पर भी कर सकते हैं.

वेबसाइट

ceochhattisgarh.nic.in

वोटर पोर्टल

voters.eci.gov.in

ECINET ऐप

बीएलओ (BLO) के माध्यम से

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, ERO, AERO कार्यालय से

SIR से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है.

सीएम विष्णुदेव साय ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के बीच पहुंचकर काटा केक

होली के दिन शराब दुकान खोलने पर मंत्री का बड़ा बयान, प्लास्टिक बोतल में शराब बेचने को बताया नया प्रयोग

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर अरेस्ट, 10 लाख का माल बरामद, ग्राहक की तलाश कर रहे थे आरोपी