ETV Bharat / state

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, जबरन पेटीएम से पैसे कराए ट्रांसफर, स्कूटी भी लूटी

बदमाशों ने लूटपाट के बाद जबरन पीड़ितों का वीडियो भी बनाया, जिसमें ये कबूल करने को कहा कि वो चोर हैं.

KIDNAPPING IN FILMY STYLE
दुर्ग में लूटपाट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 7, 2026 at 5:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: देर रात शहर में घूमना कितना भारी पड़ता है, ये बालोद के दो युवकों को तब पता चला जब बदमाशों के गिरोह ने उनको सुपेला थाना इलाके में दबोच लिया. बदमाशों के गिरोह ने दोनों युवकों से न सिर्फ स्कूटी लूटी बल्कि उनके पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. दोनों पीड़ित युवक बालोद के रहने वाले हैं. पीड़ितों की मानें तो उनको करीब पांच घंटे तक बदमाशों ने बंधक बनाए रखा और अपने साथ अलग-अलग इलाकों में घुमाते भी रहे. पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पेटीएम से भी बदमाशों ने जबरन 18 हजार से ज्यादा की राशि भी ट्रांसफर करा ली.

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में लूटपाट

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी निवासी एक युवक 2 जुलाई की रात अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था. दोनों एक बाइक और सफेद एक्टिवा स्कूटी से आए थे. तड़के करीब साढ़े चार बजे गदा चौक के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई. इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने स्कूटी खरीदने की इच्छा जताई. जब कागजात मांगे गए और वे नहीं दिखा सके तो आरोपियों ने स्कूटी को चोरी की बताकर अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया. इसके बाद सभी आरोपियों ने दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले जाकर सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास मारपीट की.

दुर्ग में लूटपाट (ETV Bharat)

चांदी की अंगूठी, नकदी और स्कूटी लूट ली

पीड़ितों से तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल, पांच हजार रुपए नकद और बिना नंबर की एक्टिवा छीन ली गई. आरोपियों ने पेटीएम का पिन पूछकर खाते से 18,180 रुपए दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए.

प्रार्थी करण कुमार कुर्रे के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी उसकी स्कूटी युवकों ने जबरन छीन ली. पेटीएम से जबरन 18 हजार रुपए भी ट्रांसफर करा लिए गए. पार्थी की शिकायत थी कि उसके पास जो नकद राशि भी थी उसे भी बदमाशों ने लूट लिया. युवकों को पता चला गया था युवक जिस स्कूटी को बेचने की फिराक में था वो चोरी की स्कूटी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार कुछ आरोपियों को पकड़ा है जिसमें कुछ अपचारी बालक भी शामिल हैं: सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिलाई नगर

चाकू की नोक पर बनाया वीडियो

आरोपियों ने दोनों युवकों को नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के विभिन्न इलाकों में घुमाने के बाद पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर उनसे जबरन वीडियो बनवाया, जिसमें यह कबूल कराया गया कि वे चोरी की स्कूटी बेचने आए थे. बाद में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो बालिग आरोपियों और चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है.

दुर्ग में शिवनाथ नदी का बढ़ा जलस्तर, पानी का रौद्र रूप देख अलर्ट पर जिला प्रशासन

ब्वॉयफ्रेंड के लिए गर्लफ्रेंड बनी चोरनी, केयरटेकर ने शादी वाले घर से उड़ाया कैश, दो आरोपी गिरफ्तार

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती सम्मेलन में गरजे अजय चंद्राकर, कांग्रेस पर भी साधा निशाना