ETV Bharat / state

जमीन विवाद में सूरजपुर में मारपीट, जिला अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज

पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए एसपी से मदद मांगी है. पुलिस ने बताया कि पूरा विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा है.

FIGHT OVER LAND DISPUTE
जिला अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 12:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: सिरसी गांव में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में युवक की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर कर पिटाई कर दी. मारपीट करने वालों में महिला भी आरोपी बनीई गई हैं. मारपीट में जख्मी युवक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक ने कहा उसे जान से मारने की कोशिश की गई है.

जमीन विवाद में दर्जन भर लोगों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

दरअसल बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव का रहने वाला चन्द्रभान कुशवाहा अपने खेतों को देखकर वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान दर्जन भर लोगों ने उसे घेर लिया और जानलेवा हमला बोल दिया. मारपीट करने वालों में महिला भी शामिल थी. पीड़ित ने खुद बताया कि जमीन की पुरानी रंजिश कुछ लोगों के साथ चल रही है. उसी रंजिश के तहत उसपर हमला किया गया है. युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं. जिला अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज जारी है.

जिला अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज (ETV Bharat)

मैं अपने खेतों को देखने के लिए गांव के बाहर गया था. जब मैं आम बगीचा ग्राउड के पास पहुंचा तो कुछ लोग लाठी डैंडे से लैस वहां पर खड़े थे. उन लोगों ने बिना कुछ कहे मेरे ऊपर हमला कर दिया. हमलावरों की नियत मुझे जान से मारने की रही थी. मेरे सिर और आंखों के पास गंभीर चोटें आई हैं: चंद्रभान कुशवाहा, जख्मी युवक

जिस जगह पर वारदात हुई उसी जगह से मैं गुजर रहा था. मैंने देखा कि कुछ लोग एक युवक को घेरकर मार रहे हैं. किसी तरह से युवक को बचाकर वहां से निकाला और परिवार वालों को सूचना दी: प्रत्यक्षदर्शी

पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. बसदेई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जो भी घटना वारदात में दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आनी है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: बर्नार्ड कुजूर, सीएसपी, सूरजपुर

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल

मारपीट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने जरूर ये दावा किया है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उनको पकड़ लिया जाएगा. पीड़ित के परिवार चाहते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, 'इस बार चुनाव लड़ने का मन सही में नहीं बना पाया हूं'

VHP Chhattisgarh bandh बेमेतरा हिंसा के बाद VHP का छत्तीसगढ़ बंद, रायपुर में चक्काजाम

Attack On Police Team In Surajpur: सूरजपुर में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी गंभीर