ETV Bharat / state

कांग्रेस की बैठक में चले लात-घूंसे, पार्टी का झंडा लेकर पीटा

चुनावी हार की समीक्षा बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई. खूब लात घूंसे चले.

Fight In Congress Meeting
कांग्रेस की बैठक में चले लात-घूंसे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 6:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में कांग्रेस की बैठक में जमकर मारपीट हुई. कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए और कुर्सियां उछाली. एक कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर पिटाई करते दिखा. इस दौरान कांग्रेस की बैठक अखाड़ा के रूप में नजर आयी. इसका एक वीडियो झारखंड बीजेपी के नेता ने शेयर किया है.

समीक्षा बैठक में बवाल: बिहार चुनाव में हार की समीक्षा को लेकर कांग्रेस की ओर से बैठक आयोजित की गयी थी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद खान मधुबनी पहुंचे थे. कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इनका स्वागत किया. मिथिला रीति रिवाज के अनुसार उन्हें पाग से सम्मानित किया गया.

कांग्रेस की बैठक में चले लात-घूंसे (ETV Bharat)

राजेश राम मौजूदगी में मारपीट: इसके बाद समीक्षा बैठक शुरू हुई. कुछ ही समय के बाद आपसी कलह शुरू हो गयी. कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर लाठियां चलने लगीं. यह घटनाक्रम बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में हुई. लाठीचार्ज जैसी स्थिति में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं.

कहासुनी से मारपीट तक: बताया जाता है कि पहले चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते हाथापाई और फिर लाठी चलने लगी. इस बवाल से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. घायल कार्यकर्ताओं को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया.

राजनीति में चर्चा का विषय: इस तरह की घटना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गयी है. कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर हो रही है. फिलहाल पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. माहौल काफी बिगड़ चुका था. काफी कोशिशों के बावजूद मामला शांत हुआ.

ये भी पढ़ें:

RJD के MLA कैंडिडेट के बाद पुलिस को अब कांग्रेस नेता की तलाश, 10000 का इनाम घोषित

'बिहार में MY समीकरण की वजह से कांग्रेस हारी', बोले शकील अहमद- मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित करना बड़ी भूल