ETV Bharat / state

कोटद्वार तीलूरौतेली चौक में आपस में भिड़े युवक, जमकर चले लात घूंसे, पड़ताल में जुटी पुलिस

होली पर्व पर तमाम जगहों से मारपीट की खबर सामने आ रही है. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है.

Kotdwar Youth Fight
प्रतीकात्मक फोटो (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 3, 2026 at 11:09 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पौड़ी: एक ओर जहां पुलिस होली पर हड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की बात कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कोटद्वार के तीलूरौतेली चौक का एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. पौड़ी पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वायरल वीडियो में चौक के बीचों-बीच कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनमें से कुछ युवक नशे की हालत में भी नजर आ रहे थे, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक युवक आपस में लड़ते और गाली-गलौज करते रहे, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया.

जिस कारण वहां मौजूद लोगों में आक्रोश भी देखा गया. इस मामले में कोतवाली कोटद्वार के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही संबंधित युवकों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

गौर हो कि जनपद में होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. जिले के सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल, सामाजिक संस्थाओं और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी से अपील की गई कि होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अशांति की स्थिति न बनने दें. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई.

पढ़ें- होली पर हुड़दंग मचाया तो होगी सीधी कार्रवाई, एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश